एक्सप्लोरर

Pankaj Udhas Death: पंकज उधास के निधन पर CM नीतीश बोले- 'आवाज लोगों के दिलों पर राज करती रहेगी'

Pankaj Udhas: सीएम नीतीश ने कहा कि पंकज उधास ने एक कुशल गजल गायक के रूप में पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनाई. उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को भगवान दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करे.

Pankaj Udhas Died: मशहूर गायक पंकज उधास ने सोमवार (26 फरवरी) को 72 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. करीबियों के अनुसार कुछ महीने पहले कैंसर डिटेक्ट हुआ था. सोमवार की सुबह 11 बजे मुंबई के अस्पताल में आखिरी सांस ली. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने मशहूर गजल गायक पंकज उधास के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है.

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा, "पंकज उधास ने एक कुशल गजल गायक के रूप में पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनाई. उन्हें पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया था. पंकज उधास ने कई फिल्मों में भी गायक के रूप में अपनी आवाज दी. उनकी आवाज लोगों के दिलों पर राज करती रहेगी. पंकज उधास के निधन से भारतीय संगीत एवं फिल्म जगत को अपूरणीय क्षति हुई है. मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर-शान्ति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है."

वीआईपी सुप्रीमो ने भी जताया शोक

विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के सुप्रीमो और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने भी शोक जताया है. सहनी ने कहा, "मशहूर गजल गायक पंकज उधास जी का निधन की खबर बेहद दुखद है. पंकज उधास जी का निधन कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है. शोकाकुल परिजनों तथा उनके समर्थकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोक-संतप्त परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें. विनम्र श्रद्धांजलि."

वहीं जेडीयू नेता संजय झा ने कहा, "अलविदा पद्मश्री पंकज उधास जी... आप करोड़ों गजल प्रेमियों के दिल में हमेशा मौजूद रहेंगे. ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें. ॐ शांति."

शाहनवाज हुसैन ने बताया रेशमी आवाज के मालिक

पंकज उधास के निधन पर बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने शोक प्रकट किया. उन्होंने लिखा, "रेशमी आवाज के मालिक, मशहूर गजल गायक, मेरे मित्र पंकज उधास जी का निधन अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है. मेरे एक बार कहने पर पंकज उधास जी का किशनगंज भी आना हुआ था और भागलपुर भी. उनके चले जाने से पूरा देश मायूस है. पंकज उधास जी के निधन से संगीत जगत की अपूर्णीय क्षति हुई है. उनके सभी प्रशंसकों से गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दुआ कर रहा हूं कि पुण्यात्मा को शांति मिले. विनम्र श्रद्धांजलि."

यह भी पढ़ें- Bihar News: 'यह आग और धधकेगी...', CM नीतीश के विधायक गोपाल मंडल ने किसे टारगेट पर लिया?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results Live: नीतीश कुमार की JDU को झटका, एक ही सीट पर मिली जीत
बिहार MLC रिजल्ट LIVE: नीतीश कुमार की JDU को झटका, एक ही सीट पर मिली जीत
बिहार विधान परिषद में दिखेंगे दो सगे भाई, एक कांग्रेस तो दूसरा RJD का करेगा प्रतिनिधित्व
बिहार विधान परिषद में दिखेंगे दो सगे भाई, एक कांग्रेस तो दूसरा RJD का करेगा प्रतिनिधित्व
किशनगंज: कांग्रेस सांसद जावेद आजाद ने बीजेपी-EC को घेरा, PM मोदी पर कही ये बात
किशनगंज: कांग्रेस सांसद जावेद आजाद ने बीजेपी-EC को घेरा, PM मोदी पर कही ये बात
MLC चुनाव में जीत पर तेजस्वी यादव गदगद, मगर EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल
MLC चुनाव में जीत पर तेजस्वी यादव गदगद, मगर EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल

वीडियोज

Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR: रैली से पहले MLC चुनाव ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम, BJP-JDU बोली- ये तो बैलेट से हुआ
SIR: रैली से पहले MLC चुनाव ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम, BJP-JDU बोली- ये तो बैलेट से हुआ
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी में मतगणना स्थल पर हंगामा, बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक
Live: वाराणसी में मतगणना स्थल पर हंगामा, बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget