एक्सप्लोरर

Bihar News: 'यह आग और धधकेगी...', CM नीतीश के विधायक गोपाल मंडल ने किसे टारगेट पर लिया?

Gopal Mandal News: 18 फरवरी को एक महिला का शव बरामद हुआ था. इस मामले में लापता महिला की हत्या मामले में जमकर बवाल हुआ था. आज पीड़ित परिवार से गोपाल मंडल मिलने पहुंचे थे.

भागलपुर: गोपालपुर से जेडीयू के विधायक गोपाल मंडल (Gopal Mandal) सोमवार (26 फरवरी) को पत्रकारों से बातचीत में विवादित बयान दे गए. उन्होंने कहा कि नवगछिया के रंगरा में हुई महिला की हत्या पर अभी मामला शांत नहीं होने वाला है. यह आग और धधकेगी. 18 फरवरी को एक महिला का शव बरामद हुआ था. इस मामले में लापता महिला की हत्या मामले में जमकर बवाल हुआ था. इस मामले थानाध्यक्ष पर कार्रवाई भी हुई है. अब जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने भड़काऊ बयान दिया है.

'अतिपिछड़ा समाज को बदनाम किया गया'

दरअसल घटना के एक सप्ताह के बाद गोपालपुर विधानसभा के विधायक पीड़ित परिजनों से मिलने पहुंचे थे. उन्होंने कहा कि अतिपिछड़ा समाज को बदनाम किया गया है. अतिपिछड़ा का नाम केस में दिया गया है. अगर अतिपिछड़ा का नाम केस से नहीं हटाया जाएगा तो युद्ध जारी रहेगा.

'मामले को रफा-दफा करना चाहते हैं ब्राह्मण एसपी'

गोपाल मंडल ने यह भी कहा कि पुलिस अतिपिछड़ा समाज को संरक्षण नहीं दे रही है. जांच क्या होगी, जांच तो हो गई. बड़े पदाधिकारी मिले हुए हैं. एसपी साहब शील्ड वितरण करने आए थे तो क्यों आए? क्या आपको चुनाव लड़ना है? पुलिस को क्या शील्ड वितरण करना चाहिए? कहा कि ब्राह्मण एसपी मामले को रफा-दफा करना चाहते हैं.

शव मिलने के बाद हुआ था बवाल

बता दें कि 16 फरवरी को रंगरा की महिला शोभा देवी लापता हो गई थी. 18 फरवरी को महिला का शव बरामद हुआ था. शव मिलते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए थे. पुलिस वाहन में और पंचायत समिति के वाहन में आग लगा दी गई थी. पत्रकार और पुलिस के साथ मारपीट की गई थी. पुलिस ने दो हत्यारोपी को गिरफ्तार किया था. इसके बाद 40 नामजद और 250 अज्ञात पर मामला दर्ज किया गया था. डीआईजी ने थानाध्यक्ष को भी लाइन हाजिर कर दिया था. किसी तरह मामले को शांत कराया गया था.

यह भी पढ़ें- Bihar Sakshamta Pariksha: सक्षमता परीक्षा में BPSC लेवल के आए सवाल, नियोजित शिक्षकों का चकराया सिर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर के आंदोलन के बीच बड़ा दावा, '...तो मोदी और शाह जेल जाएंगे'
जंतर-मंतर के आंदोलन के बीच बड़ा दावा, '...तो मोदी और शाह जेल जाएंगे'
'ज्ञानेश को बचाने के लिए सब ठप', सांसद पप्पू यादव बोले- 'सरकार का…'
'ज्ञानेश को बचाने के लिए सब ठप', सांसद पप्पू यादव बोले- 'सरकार का…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, 'युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु'
ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, 'युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु'

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget