एक्सप्लोरर

पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन के लिए सब हो गया सेट? JDU नेता केसी त्यागी बोले- 'सेना को…'

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ अब तक कई बड़े एक्शन लिए जा चुके हैं. हमलावरों की भी पहचान की जा चुकी है. अब कार्रवाई का इंतजार है.

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला कब लिया जाएगा इसका इंतजार है. घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार उच्च-स्तरीय की बैठकें कर रहे हैं. सोमवार (05 मई, 2025) को नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल के साथ भी एक अहम बैठक की. इन सबके बीच एक तरफ जहां मारे गए लोगों के परिजनों में आक्रोश है तो वहीं दूसरी ओर विपक्ष भी सवाल उठा रहा है कि अब तक क्यों नहीं कार्रवाई की गई? क्या आतंकवादी पाताल में चले गए? अब कार्रवाई को लेकर जेडीयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी का बड़ा बयान आया है. 

केसी त्यागी- 'सेना को अब फैसला लेना है...'

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने कहा कि प्रधानमंत्री स्पष्ट तौर पर राष्ट्र के सामने घोषणा कर चुके हैं कि सही समय पर सही जवाब दिया जाएगा. अपनी डिफेंस वाली मीटिंग के दौरान भी वे कह चुके हैं कि सेना को अब फैसला लेना है कि कब, कहां और कैसे जवाब देना है.

गौरतलब हो कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पिछले महीने (अप्रैल, 2025) हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ अब तक कई बड़े एक्शन लिए जा चुके हैं. इसमें सिंधु जल संधि को निलंबित करने और अटारी-वाघा सीमा को बंद करने जैसे ऐतिहासिक निर्णय शामिल हैं. दूसरी ओर हमलावरों की भी पहचान की जा चुकी है. अब कार्रवाई का इंतजार है. पूरा देश बदले के मूड में है.

जैसा देश चाहता है… वैसा जवाब दिया जाएगा

बता दें कि विपक्ष के नेता भले बयानबाजी कर रहे हों लेकिन ना सिर्फ पीएम मोदी बल्कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी साफ कह चुके हैं कि जैसा देश चाहता है, वैसा ही जवाब दिया जाएगा. उन्होंने यहां तक कहा है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में जोखिम उठाने की क्षमता है. वे जानते हैं कि कब और कैसे निर्णय लेना है. खैरे राजनीति है तो बयानबाजी आम बात है. अब देखना होगा कि भारत की ओर से कब वैसी कार्रवाई की जाती है जो ना सिर्फ पीड़ित के परिजनों को बल्कि पूरे भारतवासी को सुकून दे.

यह भी पढ़ें- Bihar Accident: कटिहार में 8 बारातियों की मौत, 2 जख्मी, सभी स्कॉर्पियो में सवार थे, ट्रैक्टर से हुई टक्कर

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार MLC चुनाव: NDA के लिए अग्नि परीक्षा, महागठबंधन में मतभेद, क्या होगा?
बिहार MLC चुनाव: NDA के लिए अग्नि परीक्षा, महागठबंधन में मतभेद, क्या होगा?
'सब नकारे हुए लोग जा रहे हैं', इंडिया गठबंधन के मार्च पर उपेंद्र कुशवाहा का हमला
'सब नकारे हुए लोग जा रहे हैं', इंडिया गठबंधन के मार्च पर उपेंद्र कुशवाहा का हमला
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
बिहार में 1731 KYP सेंटर बंद! पटना में प्रदर्शन, पुलिस ने खदेड़ा
बिहार में 1731 KYP सेंटर बंद! पटना में प्रदर्शन, पुलिस ने खदेड़ा

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
'अखिलेश के मार्ग दर्शन...', सपा सांसद धनराज नथवानी यूपी के लिए करेंगे खास काम
'अखिलेश के मार्ग दर्शन...', सपा सांसद धनराज नथवानी यूपी के लिए करेंगे खास काम
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget