एक्सप्लोरर

Bihar Accident: कटिहार में 8 बारातियों की मौत, 2 जख्मी, सभी स्कॉर्पियो में सवार थे, ट्रैक्टर से हुई टक्कर

Bihar Road Accident: घटना कटिहार के पोठिया थाना क्षेत्र की है. बाराती कटिहार के कुर्सेला थाना क्षेत्र अंतर्गत कोशकीपुर जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया.

Katihar News: बिहार के कटिहार में सोमवार (05 मई, 2025) की रात एक भीषण सड़क हादसे में 8 बारातियों की मौत हो गई. वहीं हादसे में दो लोग घायल हुए हैं. उनका इलाज चल रहा है. ये सभी 10 लोग एक स्कॉर्पियो में ही सवार थे. घटना पोठिया थाना क्षेत्र की है. चांदपुर अंतर्गत हनुमान मंदिर के समीप खड़े ट्रैक्टर से टकराने के बाद यह भीषण सड़क हादसा हो गया. प्राथमिक उपचार के बाद घायलों का जीएमसीएच (पूर्णिया) रेफर कर दिया गया. सभी मृतक पूर्णिया के बड़हरा कोठी के ढिबरा बाजार के रहने वाले थे. 

कुर्सेला के कोशकीपुर जा रहे थे बाराती

घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची. बताया जाता है कि बाराती कटिहार के कुर्सेला थाना क्षेत्र अंतर्गत कोशकीपुर जा रहे थे. इसी दौरान चांदपुर चौक के समीप मक्के का ढेर देखकर चालक ने नियंत्रण खो दिया और फिर आगे मक्के से लदे ट्रैक्टर से स्कॉर्पियो की टक्कर हो गई. इस भीषण हादसे में घटनास्थल पर ही आठ लोगों की मौत हो गई. 

प्रत्यक्षदर्शी ने बताई कैसे हुई पूरी घटना

प्रत्यक्षदर्शी और बाराती जाने वाले एक शख्स ने बताया कि हम लोग पीछे से बाइक से थे. सड़क पर भुट्टे का ढेर था. उस पर स्कॉर्पियो चढ़ गई. आगे ट्रैक्टर खड़ा था. उस पर मक्का लोड था. भुट्टे के ढेर पर चढ़ने से स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो गई और खड़े ट्रैक्टर से जाकर टकरा गई. शख्स ने बताया कि हम लोग बड़हरा कोठी (पूर्णिया) के ढिबरा बाजार से बाराती आ रहे थे. कोशकीपुर जाना था. स्कॉर्पियो में ड्राइवर को मिलाकर कुल 10 लोग सवार थे. अभी तक आठ लोगों की मौत हो गई है. इस गाड़ी में दूल्हा नहीं था. केवल बाराती थे. बताया कि हम लोग गांव से पांच गाड़ी से बारात के लिए निकले थे. 

शादी की खुशियों के बीच पसरा मातम

घायल होने वालों में दो युवक शामिल हैं. एक का नाम उदय कुमार तो दूसरे का अभिषेक कुमार बताया जा रहा है. दोनों की उम्र 25-26 साल के आसपास होगी. हालांकि मृतकों की जानकारी सामने नहीं आई है. एसडीपीओ-2 धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि संबंधित थाने की पुलिस को मौके पर भेजा गया है. पुलिस अस्पताल भी पहुंची है. मरे हुए लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. इस खबर के बाद शादी की खुशियों के बीच मातम पसर गया है.

यह भी पढ़ें- बिहार में नीट परीक्षा के 'प्रश्नपत्र' बेचने के आरोप में जालसाज अररिया से गिरफ्तार, EOU की कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद के निर्माण को लेकर बवाल, हुमायूं कबीर का दावा - ‘हमें प्रशासन का...’
पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद के निर्माण को लेकर बवाल, हुमायूं कबीर का दावा - ‘हमें प्रशासन का...’
अजमेर दरगाह चादरपोशी पर बड़ा विवाद, हिंदू सेना की याचिका पर कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस
अजमेर दरगाह चादरपोशी पर बड़ा विवाद, हिंदू सेना की याचिका पर कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस
20 हार के बाद बदली किस्मत, 2023 के बाद अब भारत को मिली जीत; दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुआ 'करिश्मा'
20 हार के बाद बदली किस्मत, 2023 के बाद अब भारत को मिली जीत; दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुआ 'करिश्मा'
Bigg Boss 19: शो में जाने से पहले क्या अमाल मलिक को डेट कर चुकी हैं मालती चाहर? बता दी सच्चाई
शो में जाने से पहले क्या अमाल मलिक को डेट कर चुकी हैं मालती चाहर? बता दी सच्चाई

वीडियोज

Indigo Flight News: क्या भारतीय विमान सेक्टर में इंडिगो मोनोपॉली का उठा रही फायदा ? | abp News
Indigo Flight News: इंडिगो की मनमानी... यात्रियों के लिए बनी बड़ी परेशानी ! | abp News
Indigo Flight News: 'घर से निकलने से पहले फ्लाइट  का स्टेटस चेक करें यात्री '- IGI Airport
Indigo Flight News:  वीडियो के जरिए इंडिगो संकट पर परेशान यात्री ने सुनाई अपनी दर्द भरी कहानी
Indigo Flight News: 'इंडिगो हाय हाय'... यात्रियों ने लगाए नारे ! | abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद के निर्माण को लेकर बवाल, हुमायूं कबीर का दावा - ‘हमें प्रशासन का...’
पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद के निर्माण को लेकर बवाल, हुमायूं कबीर का दावा - ‘हमें प्रशासन का...’
अजमेर दरगाह चादरपोशी पर बड़ा विवाद, हिंदू सेना की याचिका पर कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस
अजमेर दरगाह चादरपोशी पर बड़ा विवाद, हिंदू सेना की याचिका पर कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस
20 हार के बाद बदली किस्मत, 2023 के बाद अब भारत को मिली जीत; दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुआ 'करिश्मा'
20 हार के बाद बदली किस्मत, 2023 के बाद अब भारत को मिली जीत; दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुआ 'करिश्मा'
Bigg Boss 19: शो में जाने से पहले क्या अमाल मलिक को डेट कर चुकी हैं मालती चाहर? बता दी सच्चाई
शो में जाने से पहले क्या अमाल मलिक को डेट कर चुकी हैं मालती चाहर? बता दी सच्चाई
दुनिया में कहां हैं सबसे ज्यादा हवाई अड्डे, टॉप-10 में कौन से देश? जानें किस नंबर पर है भारत
दुनिया में कहां हैं सबसे ज्यादा हवाई अड्डे, टॉप-10 में कौन से देश? जानें किस नंबर पर है भारत
न्यूक्लियर प्लांट, यूरिया प्रोडक्शन, टूरिस्ट वीजा और यूक्रेन वॉर... PM मोदी और पुतिन का ज्वाइंट स्टेटमेंट | बड़ी बातें
न्यूक्लियर प्लांट, यूरिया प्रोडक्शन, टूरिस्ट वीजा और यूक्रेन वॉर... PM मोदी और पुतिन का ज्वाइंट स्टेटमेंट | बड़ी बातें
सारा तेंदुलकर ने इंस्टाग्राम पर शेयर की बैकलेस सूट वाली फोटो, तस्वीरें देखकर पिघल जाएगा दिल
सारा तेंदुलकर ने इंस्टाग्राम पर शेयर की बैकलेस सूट वाली फोटो, तस्वीरें देखकर पिघल जाएगा दिल
इस तारीख तक कैंसिल किया इंडिगो का टिकट तो मिलेगा पूरा रिफंड, जान लीजिए काम की बात
इस तारीख तक कैंसिल किया इंडिगो का टिकट तो मिलेगा पूरा रिफंड, जान लीजिए काम की बात
Embed widget