एक्सप्लोरर

Padmashree BJP MLA भागीरथी देवी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा- दलित होने के कारण नहीं सुनी जाती है बात

बीजेपी विधायक पद्मश्री भागीरथी देवी ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देने का एलान किया है. बड़ा आरोप लगाते हुए भागीरथी ने कहा कि दलित होने के कारण संगठन में मेरी बात नहीं सुनी जाती है. 

पटना: बीजेपी विधायक पद्मश्री भागीरथी देवी (Padmashree BJP MLA Bhagirathi Devi) ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देने का एलान कर दिया है. भागीरथी देवी (Bhagirathi Devi) ने बीजेपी (BJP) पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि दलित (Dalit Leader) होने के कारण संगठन में मेरी बात नहीं सुनी जाती है. इस दौरान उन्होंने कहा कि बगहा जिला में संगठन में भी हमारी कोई पूछ नहीं है. पश्चिम चंपारण की रामनगर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक पद्मश्री भागीरथी देवी ने गुरुवार को पटना में पत्रकारों से बताया कि वे राष्ट्रीय कार्यसमिति और प्रदेश कार्य समिति से इस्तीफा देंगी.

पद्मश्री बीजेपी विधायक भागीरथी देवी ने कहा कि बगहा जिला संगठन में दूसरे दल के लोगों को मदद पहुंचाने वालों की पूछ होती है. दो लोग मिल कर बगहा जिला चला रहे हैं. इस दौरान उन्होंने बीजेपी बिहार के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल पर बड़ा आरोप लगाया. साथ ही कहा कि मेरी परेशानी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल जानते हैं, लेकिन कोई करवाई नहीं होती है. उन्होंने कहा कि दलित समझ कर मुझे परेशान किया जाता है.

ये भी पढ़ें- VIDEO: बिहार के एक मंत्री ने सिविल सर्जन को अस्पताल के वार्ड में कर दिया 'बंद', बाहर से पूछा कैसा लग रहा? जानें पूरा मामला

विधायक के इस कदम से उठे कई सवाल

गौरतलब है कि बीजेपी की महिला विधायक द्वारा पार्टी पर इस तरह के आरोप से संगठन के लोग सकते में हैं. पार्टी की दलित महिला विधायक की ओर से उठाए गए कदम ने संगठन के अंदर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. फिलहाल इस मामले पर पार्टी का कोई नेता कुछ भी कहने से बचता दिख रहा है. वहीं, सबका साथ सबका विकास का नारा बुलंद करने वाली पार्टी अपने महिला विधायक के इस कदम से विरोधियों के निशाने पर आ गई है.

800 रुपये वेतन पर ब्लॉक में एक सफाई कर्मी के रूप में किया काम

बता दें कि भागीरथी देवी पश्चिम चंपारण जिले के नरकटियागंज में ब्लॉक विकास कार्यालय में एक सफाई कर्मचारी के रूप में काम करती थी, जिसके लिए उन्हें 800 रुपये वेतन मिलता था. वह बिहार के नरकटियागंज के एक गरीब परिवार से हैं. उन्होंने अपना पहला चुनाव साल 2000 में नरकटियागंज विधानसभा से लड़ा और जीत हासिल की. इसके बाद 2005 में भी चुनाव जीती. साल 2010 में परिसीमन बदला और नरकटियागंज समान्य सीट हो गया. इसके बाद उन्होंने रामनगर सीट से चुनाव लड़ा और तब से वहां की विधायक हैं.

ये भी पढ़ें- Caste Census: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल की राह पर चले जीवेश मिश्रा, जातीय जनगणना को लेकर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur Bypoll Result 2026 Live: बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों की गिनती शुरू, लड्डू बनाने में जुटे BJP कार्यकर्ता
LIVE: बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों की गिनती शुरू, लड्डू बनाने में जुटे BJP कार्यकर्ता
EO विमल कुमार हत्याकांड पर सियासत, NDA विधायक पर तेजस्वी यादव के आरोप
EO विमल कुमार हत्याकांड पर सियासत, NDA विधायक पर तेजस्वी यादव के आरोप
'PM मोदी बताएं मेरी सुपारी किसने दी?' हमले की फोटो शेयर कर बोले पप्पू यादव
'PM मोदी बताएं मेरी सुपारी किसने दी?' हमले की फोटो शेयर कर बोले पप्पू यादव
डेहरी विधायक पर लगा EO की हत्या का आरोप! बोले- 'मेरे पास इतना समय नहीं है...'
डेहरी विधायक पर लगा EO की हत्या का आरोप! बोले- 'मेरे पास इतना समय नहीं है...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
Box Office: 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनी भारत में हॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनाया ये तगड़ा रिकॉर्ड
Gen-Z को धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा मैसेज, 'किसी की मां का अपमान...'
Gen-Z को धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा मैसेज, 'किसी की मां का अपमान...'
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव की मतगणना जारी, घनश्याम सिंह या आशुतोष तिवारी? आज होगा फैसला
Live: दतिया उपचुनाव की मतगणना जारी, घनश्याम सिंह या आशुतोष तिवारी? आज होगा फैसला
जब गुड़ की मिठास बनी मातम, 8 फीट ऊंची बाढ़ में बहीं मालगाड़ी और मरे 21 लोग
जब गुड़ की मिठास बनी मातम, 8 फीट ऊंची बाढ़ में बहीं मालगाड़ी और मरे 21 लोग
Embed widget