एक्सप्लोरर

बिहार विधानसभा में विपक्ष का जोरदार हंगामा, मंत्री मदन सहनी की बर्खास्तगी की मांग

मंत्री विजय कुमार चौधरी ने सरकार की ओर से सफाई दी. लेकिन भाकपा माले के सदस्यों ने कहा कि जब तक मंत्री माफी नहीं मांग लेते हैं, तब तक कार्यवाही नहीं चलने देंगे.

पटना: बिहार विधानसभा में बुधवार को जमकर हंगामा हुआ. विपक्षी सदस्य समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी को बर्खास्त करने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की. इस कारण अध्यक्ष को सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी. बिहार विधनसभा के बजट सत्र के दौरान सामजिक सुरक्षा पेंशन के एक प्रश्न का उत्तर दे रहे थे. उसी वक्त भाकपा (माले) सहित विरोधी दल ने आरोप लगाया कि इस योजना में गड़बड़ी हो रही है.

इस सवाल का जवाब देने जब समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने विपक्षी सदस्यों पर चुटकी लेते हुए कहा कि जब ईमानदारी से लोगों को योजना का लाभ मिल रहा है तो उन्हें नागवार गुजर रहा है. उन्होंने इसी बीच भाकपा माले के विधायकों की ओर इशारा करते हुए कहा कि वे जानते हैं कि उनकी दुकान कहां से चल रही है, उनकी पोल खोल देंगे. इसके बाद विपक्षी सदस्य हंगामा करने लगे.

सच हमेशा कड़वा होता है- मदन सहनी

भाकपा माले के सदस्यों ने मंत्री पर अपमानित करने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे और मंत्री की बर्खास्तगी की मांग करने लगे. विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा कई बार सदस्यों को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन उनपर कोई प्रभाव नहीं पड़ा. इसके बाद सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी. माले विधायकों के हंगामे और उनके समर्थन में आरजेडी, कांग्रेस विधायकों की नारेबाजी के बीच संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी सफाई देने उठ खड़े हुए.

इस दौरान मंत्री विजय कुमार चौधरी ने सरकार की ओर से सफाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर मैं सदन को आश्वस्त करता हूं कि सरकार की मंशा की किसी दल की बात छोड़िए, किसी सदस्य को भी अपमानित करने की न रही है न रहेगी. इस मामले को लेकर भाकपा माले के सदस्यों ने कहा कि जब तक मंत्री माफी नहीं मांग लेते हैं, तब तक कार्यवाही नहीं चलने देंगे. इधर, समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने कहा कि सच हमेशा कड़वा होता है.

यह भी पढ़ें-

दारोगा की हत्या पर नीतीश के मंत्री का अटपटा बयान, कहा- अमेरिका के पार्लियामेंट पर भी हमला होता है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget