एक्सप्लोरर

Opposition Meeting: विपक्षी बैठक से पहले BJP विधायक का बड़ा बयान, PM मोदी को बताया 'शेर', सभी दलों को लेकर कही ये बात

BJP MLA Neeraj Kumar Bablu: विधायक नीरज कुमार बबलू ने कहा कि हमलोग पहले से कहते आ रहे हैं कि ये महाठगबंधन है. हर कोई सबको प्रलोभन दे रहा है कि ठीक है प्रधानमंत्री के उम्मीदवार आप हो जाएं.

सहरसा: पटना में आज शुक्रवार (23 जून) को विपक्षी एकता की बैठक होनी है. इस दिन का सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) को बेसब्री से इंतजार था. वहीं दूसरी ओर बीजेपी वार करने का एक मौका नहीं छोड़ना चाह रही है. 11 बजे से विपक्षी एकता की बैठक होनी है. इससे पहले बीजेपी के विधायक और पूर्व मंत्री नीरज कुमार बबलू (BJP MLA Neeraj Kumar Bablu) का बड़ा बयान सामने आया है. गुरुवार (22 जून) को उन्होंने बयान देते हुए विपक्ष के नेताओं को घेरा. पीएम मोदी को शेर भी कह दिया.

'महागठबंधन नहीं, ये महाठगबंधन'

नीरज कुमार बबलू ने कहा कि ये महागठबंधन जो बनाया गया है हमलोग पहले से कहते आ रहे हैं कि ये महाठगबंधन है. जनता को ठगने के साथ-साथ एक पार्टी दूसरी पार्टी को ठगने में लगी हुई है. हर कोई सबको प्रलोभन दे रहा है कि ठीक है प्रधानमंत्री के उम्मीदवार आप हो जाएं. उधर अरविंद केजरीवाल अलग ताल ठोक रहे हैं कि हम प्रधानमंत्री के उम्मीदवार हैं. ममता बनर्जी अलग ताल ठोक रही हैं कि हम प्रधानमंत्री के उम्मीदवार हैं तो राहुल गांधी अलग सपना में मस्त हैं कि हम प्रधानमंत्री के उम्मीदवार हैं.

सीएम नीतीश कुमार पर भी हमला

विपक्षी एकता की बैठक को लेकर आगे बीजेपी विधायक ने सीएम नीतीश कुमार पर भी हमला बोला. नीरज बबलू ने कहा कि बिहार के नरेश अलग ही दिन में सपना देख रहे हैं कि कम से कम हमें कोई प्रधानमंत्री का उम्मीदवार मान ले. मुझे नहीं लगता है कि इनको कोई प्रधानमंत्री का उम्मीदवार मान लेगा.

सीएम नीतीश को लेकर नीरज बबलू ने कहा कि जो व्यक्ति अपने दम पर कभी मुख्यमंत्री नहीं बन पाया है वो प्रधानमंत्री का सपना देख रहा है इसलिए ये संभव नहीं है. कहा- "बिहार में आकर सब बिहार की बेइज्जती कराएगा. हम तो कहते हैं कि जितनी भी पार्टी है, सारे गीदड़ मिलकर भी शेर का कुछ नहीं उखाड़ पाएंगे, ये पूरी तरह स्पष्ट है."

यह भी पढ़ें- Opposition Parties Meeting: 'कोई मोदी पर बात नहीं कर रहा, सभी मुद्दे की बात कर रहे', विपक्षी एकता पर बोले तेजस्वी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget