एक्सप्लोरर

Operation Sindoor: पाकिस्तान के खिलाफ 'ऑपरेशन सिंदूर' पर कन्हैया कुमार बोले, 'पूरा भरोसा है कि...'

Operation Sindoor: कन्हैया कुमार ने कहा कि जनहित और देशहित में आतंकवाद का नाश जरूरी है. इस प्रयास में पूरा देश एकजुट है. उन्होंने भारतीय सेना पर गर्व भी जताया है.

Operation Sindoor News: 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत आतंकवाद के खिलाफ की गई भारतीय सेना की कार्रवाई से पूरा देश खुश है. पाकिस्तान और पीओके में 9 ठिकानों के तबाह किए जाने के के बाद तमाम दलों की ओर से प्रतिक्रियाएं आ रहीं हैं. कांग्रेस के नेता कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) ने भी इस पर बड़ी बात कही है. उन्होंने भारतीय सेना पर गर्व जताते हुए एक्स (X) पर पोस्ट किया है.

कन्हैया कुमार ने लिखा है, "जनहित और देशहित में आतंकवाद का नाश जरूरी है. इस प्रयास में पूरा देश एकजुट है. हमें पूरा भरोसा है कि भारतीय सेना इस अभियान को अंजाम तक पहुंचाएगी. पूरे देश को उन पर गर्व है. जय जवान-जय किसान-जय संविधान!!"

क्या कहते हैं आरजेडी के नेता?

'ऑपरेशन सिंदूर' पर आरजेडी नेताओं की प्रतिक्रिया भी आ रही है. आरजेडी के एमएलसी कारी सोहैब ने एक्स पर अपना वीडियो बयान पोस्ट किया है. साथ ही लिखा है, "आज हम सबके लिए गर्व का दिन है. आज हमारी सेना ने वो कर दिखाया है जो हर हिंदुस्तानी के दिल को जोश से भर देता है. जय हिंद, जय भारत! हिंदुस्तान जिंदाबाद." वहीं आरजेडी के विधायक शाहनवाज आलम ने कहा, "एक भारतीय नागरिक होने के नाते वो सेना को सैल्यूट करते हैं."

बता दें कि यह कार्रवाई 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुएआतंकी हमले को लेकर किया गया है. बीते मंगलवार (06 मई, 2025) की रात 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके (PoK) के भीतर घुसकर लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकी अड्डों को तबाह कर दिया. बुधवार की सुबह जैसे ही एयर स्ट्राइक की खबर सामने आई तो पूरा देश भारतीय सेना पर गर्व कर रहा है. उधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कहा है कि हम सब के लिए गर्व का दिन है. 

यह भी पढ़ें- बिहार कर रहा नमो-नमो: पटना ही नहीं… मुस्लिम बहुल क्षेत्र किशनगंज में भी 'ऑपरेशन सिंदूर' का जश्न

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना के बाद कटिहार में लाठीचार्ज, बेगूसराय में हंगामा, छात्र बोले- धर्मेंद्र प्रधान नहीं PM मोदी भी जिम्मेदार
पटना के बाद कटिहार में लाठीचार्ज, बेगूसराय में हंगामा, छात्र बोले- धर्मेंद्र प्रधान नहीं PM मोदी भी जिम्मेदार
बिहार विधानसभा में गूंजा पटना में प्रदर्शन का मुद्दा, BJP बोली- 'ये छात्र नहीं गुंडा थे, अपराधी थे'
बिहार विधानसभा में गूंजा पटना में प्रदर्शन का मुद्दा, BJP बोली- 'ये छात्र नहीं गुंडा थे, अपराधी थे'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
NEET मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट की घोषणा पर CM सम्राट चौधरी का रिएक्शन, 'किसी भी…'
NEET मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट की घोषणा पर CM सम्राट चौधरी का रिएक्शन, 'किसी भी…'

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget