एक्सप्लोरर

बिहार चुनाव को लेकर ओपी राजभर का बड़ा बयान, NDA में इतनी सीटों पर दावा ठोका

Bihar Election 2025: ओपी राजभर ने बिहार में लॉ एंड ऑर्डर को उन्होंने ध्वस्त बताया. कहा कि बिहार में गुंडाराज खत्म करने के लिए यूपी के योगी मॉडल को बिहार में लागू करने की जरूरत है.

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और यूपी सरकार में मंत्री ओपी राजभर बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं. गुरुवार (31 जुलाई, 2025) को वे पटना पहुंचे. पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगे. एबीपी न्यूज़ से राजभर ने कहा कि बिहार चुनाव में एनडीए में उन्हें 29 सीटें चाहिए, नहीं तो वे अकेले लड़ेंगे. अकेले लड़ने पर एनडीए को नुकसान होगा तो उनकी जवाबदेही नहीं होगी. 

बातचीत में नीतीश सरकार पर सवाल उठाए. कहा, "यहां सबसे अधिक ईबीसी हैं जिनकी आबादी 36% है. उनके साथ भेदभाव हो रहा है. ईबीसी समाज खुद को बिहार में ठगा हुआ महसूस कर रहा है. बिहार में करीब 22% ईबीसी हमारे साथ है. यूपी में योगी सरकार ईबीसी के लिए काफी काम किया है. बिहार में अनदेखी क्यों की गई? 

जब नीतीश कुमार… बीजेपी ने दिया धन्यवाद

ओपी राजभर ने कहा कि बिहार में पिछले साल उपचुनाव में तरारी और रामगढ़ से उन्होंने उम्मीदवार उतारे थे. बीजेपी आलाकमान के कहने पर उम्मीदवारों को वापस कर लिया. नतीजा यह हुआ कि मेरे कारण दोनों सीट एनडीए के खाते में आ गई. नीतीश कुमार, बीजेपी आलाकमान ने मुझे फोन कर धन्यवाद दिया था.

उन्होंने कहा, "तरारी, रामगढ़ में जब हमने उम्मीदवार वापस लिए थे तो बीजेपी आलाकमान से आश्वासन मिला था कि विधानसभा चुनाव में आपको एडजस्ट करेंगे. वादा नहीं पूरा किया गया तो बिहार में अकेले लड़ेंगे. हमारे मतदाता फ्री में वोट एनडीए को नहीं देंगे. हम साथ रहेंगे तब देंगे." 

बिहार में लॉ एंड ऑर्डर को उन्होंने ध्वस्त बताया. कहा कि बिहार में गुंडाराज खत्म करने के लिए यूपी के योगी मॉडल को बिहार में लागू करने की जरूरत है. कहा कि बिहार के 32 जिलों में वे कार्यक्रम कर चुके हैं. उन्होंने 156 सीटों पर काम किया है.

जेडीयू ने किया राजभर पर हमला

ओम प्रकाश राजभर पर जेडीयू कोटे के मंत्री रत्नेश सदा ने हमला किया है. कहा कि बिहार में ओम प्रकाश राजभर को एक भी सीट नहीं दी जाएगी. बिहार एनडीए में एंट्री नहीं होगी. यूपी में पिछड़ा, अति पिछड़ा, दलित, महादलित की क्या स्थिति है? बरसात में मेंढक आते हैं और टर्र-टर्र करते हैं. बिहार की जनता उनके बहकावे में नहीं आएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के सीवान में तेजाब कांड! मुस्लिम शख्स को जिंदा जलाया, मौत
बिहार के सीवान में तेजाब कांड! मुस्लिम शख्स को जिंदा जलाया, मौत
अग्निवीरों को 2 साल का एक्स्ट्रा मौका मिलने पर JDU की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
अग्निवीरों को 2 साल का एक्स्ट्रा मौका मिलने पर JDU की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
हड़ताली राजस्व कर्मचारी और अमीनों को दिलीप जायसवाल ने दी चेतावनी, होगा एक्शन?
हड़ताली राजस्व कर्मचारी और अमीनों को दिलीप जायसवाल ने दी चेतावनी, होगा एक्शन?
'मुख्यमंत्री को लोगों को बख्श देना चाहिए', पप्पू यादव ने ऐसा क्यों कहा?
'मुख्यमंत्री को लोगों को बख्श देना चाहिए', पप्पू यादव ने ऐसा क्यों कहा?

वीडियोज

तीसरी शादी के 5 महीने बाद Aamir Khan ने छोड़ा घर, Gauri Spratt के साथ क्या है वजह?
Salman Khan के ‘Teri Sexy Beauty’ पर मचा बवाल, Matrubhumi के गाने को लेकर भड़के लोग
Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोटा भाई, गृह मंत्रालय आपसे संभल नहीं रहा', पवन खेड़ा ने अरुणाचल-मणिपुर मामले में अमित शाह को घेरा
'मोटा भाई, गृह मंत्रालय आपसे संभल नहीं रहा', पवन खेड़ा ने अरुणाचल-मणिपुर मामले में अमित शाह को घेरा
अग्निवीरों की सेवा बढ़ाने के फैसले पर बृजभूषण शरण सिंह बोले, 'कहीं न कहीं...'
अग्निवीरों की सेवा बढ़ाने के फैसले पर बृजभूषण शरण सिंह की प्रतिक्रिया, क्या कहा?
NEET पेपर लीक प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई का मामला, SC ने पीड़ितों से मांगी शिकायत
NEET पेपर लीक प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई का मामला, SC ने पीड़ितों से मांगी शिकायत
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल, शेयर की वीडियो
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल
'कैसे बढ़ेंगे कांग्रेस के सांसद', राहुल गांधी को किरेन रिजिजू ने बताया 7 फॉर्मूला
'कैसे बढ़ेंगे कांग्रेस के सांसद', राहुल गांधी को किरेन रिजिजू ने बताया 7 फॉर्मूला
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
फील्ड पर फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं कोहली? जानें उनका डाइट रुटीन
फील्ड पर फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं कोहली? जानें उनका डाइट रुटीन
Embed widget