एक्सप्लोरर

आपातकाल का जिक्र कर CM नीतीश कुमार बोले, 'हमें सिर्फ इसलिए जेल में डाल दिया गया क्योंकि...'

50 years of Emergency: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आपातकाल को लोकतंत्र पर हमला बताया. उन्होंने कहा कि 1975 में जनता की आवाज दबाई गई. हमने जेल जाकर तानाशाही का विरोध किया.

50 years of Emergency: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 25 जून, 1975 को देश में लगाए गए आपातकाल को याद करते हुए इसे भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का 'काला दिन' करार दिया. उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर लिखा कि यह दिन देश की जनता के अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचलने का प्रतीक था.

जेपी आंदोलन को किया याद

मुख्यमंत्री ने लिखा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने आपातकाल के खिलाफ आवाज बुलंद की और एक बड़ा जनांदोलन शुरू किया. उन्होंने बताया कि वे खुद भी उस समय अपने कई साथियों के साथ इस आंदोलन में सक्रिय रूप से शामिल थे. लोकतंत्र की रक्षा के लिए वे जेल भी गए.

तानाशाही के खिलाफ थी यह लड़ाई

नीतीश कुमार ने लिखा कि तत्कालीन सरकार ने देश में तानाशाही लागू कर दी थी और जनता की आवाज को दबाने का हरसंभव प्रयास किया गया. उन्होंने कहा, 'हम सभी को सिर्फ इसलिए जेल में डाल दिया गया क्योंकि हमने तानाशाही के खिलाफ आवाज उठाई'.

जनता की एकता से जीती गई लड़ाई

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की जनता ने इस लड़ाई को एकता और साहस से जीता. सभी ने मिलकर तानाशाही के खिलाफ निर्णायक संघर्ष किया और लोकतंत्र को फिर से बहाल किया.

नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार ने हमेशा संविधान, न्याय, स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय की भावना को अपने विकास की दिशा में अपनाया है. उन्होंने यह भी जोड़ा कि लोकतंत्र के मूल में जनता की आवाज होती है और हम सबकी जिम्मेदारी है कि उसकी रक्षा करें.

संविधान रक्षा का लिया संकल्प

मुख्यमंत्री ने लिखा कि, 'हमारा यह संकल्प है कि हम संविधान के आदर्शों की रक्षा के लिए सदैव सजग और तत्पर रहेंगे.' उन्होंने नागरिकों से अपील की कि लोकतंत्र की नींव को मजबूत बनाए रखें और किसी भी स्थिति में नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए जागरूक रहें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget