एक्सप्लोरर

मोदी कैबिनेट विस्तार की सुगबुगाहट के बीच RJD का CM नीतीश पर हमला, विधायक ने दिया विवादित बयान

सीएम नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे को लेकर बिहार में कई दिनों से अटकलें तेज थीं कि वे मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर दिल्ली जा रहे हैं. इसे सोमवार को जेडीयू सांसद ललन सिंह ने खारिज भी किया था.

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को दिल्ली गए हैं. इन सबके बीच मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर चर्चा जोरों पर है. इधर, आरजेडी के विधायक भाई वीरेंद्र ने नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे पर निशाना साधा है. उन्होंने मंगलवार को ट्वीट कर ना सिर्फ उनपर तंज कसा बल्कि विवादित शब्द भी लिखे जिसे हम लिख भी नहीं सकते हैं.

मंगलवार को ट्वीट कर आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा, “नीतीश कुमार प्रधानमंत्री के पास गए हैं ताकि उनके दल (जेडीयू) के एमपी को भी शामिल कर लिया जाए. पिछली बार तो शामिल नहीं किया गया तो कितने लोगों का कुर्ता बंडी रह गया. फिर नाप दिया है लोगों ने कुर्ता-पाजामा का.”

बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे को लेकर बिहार में कई दिनों से अटकलें तेज थीं कि वे मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर दिल्ली जा रहे हैं. इसे सोमवार को जेडीयू सांसद ललन सिंह ने खारिज भी किया. उन्होंने कहा कि ऐसी बातों का कोई तथ्य नहीं है.

ललन सिंह ने कहा कि कहा कि सीएम नीतीश कुमार निजी यात्रा पर दिल्ली जा रहे हैं. वे अपनी आंखों के इलाज के लिए दिल्ली जा रहे हैं. सीएम नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे से मंत्रिमंडल के विस्तार का कोई लेना देना नहीं है. मंत्रिमंडल के विस्तार पर पीएम नरेंद्र मोदी का विशेषाधिकार है. मंत्रिमंडल विस्तार में किसी का हस्तक्षेप नहीं हो सकता. जब पीएम को लगेगा तभी मंत्रिमंडल का विस्तार होगा.

मंत्रिमंडल के विस्तार पर भी आरसीपी सिंह ने रखी बात

जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हमारा बीजेपी से वर्षों का संबंध है और हमारे शीर्ष नेतृत्व में भी कोई कटुता नहीं है. निश्चित रूप से हम केंद्र में भी शामिल होंगे. ये आपसी समन्वय की बात है. इसके होने से माहौल और भी बेहतर होने में कामयाब होंगे. निश्चित रूप से लोगों को जो लगता है कि हम एनडीए में हैं और शामिल नहीं हो रहे हैं तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. हम दोनों जगह रहेंगे और दोनों जगहों पर हमारी भागीदारी होगी.

आरसीपी ने कहा, "हमारे पार्टी में एक मात्र नेता नीतीश कुमार हैं और इसको लेकर कन्फ्यूजन नहीं है. मंत्रिमंडल में मेरा नाम तो 2017 से आता रहा है तो ये स्वाभाविक है कि लोग अपने हिसाब से कयास लगाते हैं, पर ये अधिकार हमारे नेता का है. उन्होंने जब भी निर्णय लिया सभी से पूछकर ही लिया. सबकी राय और बातचीत के बाद ही निर्णय होता है."

यह भी पढ़ें- 

बिहारः सात फेरे के बाद सुहागरात के दिन पति-पत्नी ने जहर खाया, दोनों ने किया था ‘लव मैरिज’

पटनाः दानापुर रेलवे स्टेशन के बुकिंग काउंटर पर आग लगने से मची अफरातफरी, लाखों के सामान जले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget