एक्सप्लोरर

किसानों की हत्या पर RJD ने कहा- 'निकम्मी सरकार में प्रशासनिक व्यवस्था में लग जाती है घुन'

आरजेडी ने कहा कि बिहार में अपराधियों को पुलिस का रत्ती भर भी डर नहीं. जब सरकार निकम्मी और भ्रष्ट होती है, तो अफसरशाही, पुलिस, प्रशासन को पूरी व्यवस्था में घुन लगा देने में देर लगता.

पटना: सूबे से शुक्रवार को तीन किसानों की हत्या का मामला प्रकाश में आने के बाद राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने फिर एक बार सूबे की नीतीश सरकार को घेरा है. आरजेडी ने कहा कि जब सरकार निकम्मी होती है तो प्रशासनिक व्यवस्था में घुन लगते देर नहीं लगती है.

आरजेडी ने गुरुवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा कि फसल की रक्षा में बिहार में बह रहा किसानों का खून, 24 घंटे में 3 की हत्या. बिहार में अपराधियों को पुलिस का रत्ती भर भी डर नहीं. जब सरकार निकम्मी और भ्रष्ट होती है, तो अफसरशाही, पुलिस, प्रशासन को पूरी व्यवस्था में घुन लगा देने में देर लगता.

इससे पहले आरजेडी ने नीतीश कुमार को सिद्धांतहीन और झुका हुआ व्यक्ति बताया था. आरजेडी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा कि कितनी हत्याएँ हो जाने पर नीतीश कुमार सरकार जागेगी? इंसानों की जान बिहार में सस्ती है, क्योंकि CM पद पर बैठा सिद्धांतहीन झुका हुआ व्यक्ति है.

मालूम हो कि बिहार के नालंदा, रोहतास और वैशाली से शुक्रवार को किसानों की हत्या का मामला प्रकाश में आया है. पहली घटना वैशाली के महुआ के मिर्जानगर की है, जहां बैंगन के खेत की रखवाली कर रहे एक किसान की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. मृतक किसान बैंगन की अपनी खेती की रखवाली के लिए रात भर अपने खेतों में ही सोता था. इसी दौरान उसकी हत्या की गई है.

दूसरी घटना नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव की है जहां गुरुवार की देर रात अपराधियों ने खलिहान में रखे धान की फसल की रखवाली कर रहे एक किसान की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई और जाते-जाते अपराधियों ने किसान की आंख भी निकाल ली.

वहीं, तीसरी रोहतास के करगहर थाना क्षेत्र की है, जहां अपराधियों ने एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी. जिले के घूरनपिपरा गांव निवासी 32 वर्षीय किसान शशिकांत राय गुरुवार की रात अपने खलिहान की रखवाली कर रहा था, तभी अपराधियों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी.

यह भी पढ़ें - 

बिहार पुलिस का एक्शन प्लान- अब IG, DIG स्तर के अधिकारी भी करेंगे रात में गश्त बिहार: सुशासन की खुली पोल, मुजफ्फरपुर में बार बालाओं के साथ डांस के दौरान हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में BJP और जन सुराज मिलकर लड़ रही? दावा- 'दोनों अंदरखाने…'
बांकीपुर में BJP और जन सुराज मिलकर लड़ रही? दावा- 'दोनों अंदरखाने…'
Bypolls 2026 Voting LIVE: दतिया से आया नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान, कहा- आज उमस बहुत है, लेकिन...
LIVE: दतिया से आया नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान, कहा- आज उमस बहुत है, लेकिन...
बिहार में भूमि और भवनहीन विद्यालयों को मिलेगा भवन? क्या बोले शिक्षा मंत्री
बिहार में भूमि और भवनहीन विद्यालयों को मिलेगा भवन? क्या बोले शिक्षा मंत्री
अनंत सिंह ने महज 5 सेकंड में खत्म किया भाषण, जानें क्या बोले छोटे सरकार?
अनंत सिंह ने महज 5 सेकंड में खत्म किया भाषण, जानें क्या बोले छोटे सरकार?

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
Embed widget