एक्सप्लोरर

मोतिहारी में सोयाबीन तेल का टैंकर पलटा, लूटने के लिए जिसे जो मिला लेकर दौड़ा

Oil tanker: कोलकाता के हल्दिया बंदरगाह से नेपाल के लिए सोयाबीन तेल लाया जा रहा था. इसी बीच बॉर्डर से 20 किलोमीटर पहले सुगौली टोल प्लाजा के करीब टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया.

Motihari News: मोतिहारी के छपरा-रक्सौल नेशनल हाइवे पर टोल प्लाजा के पास से उस समय आपाधापी मच गई, जब लोगों ने एक खेत में पलटा हुआ तेल का टैंकर देख लिया. हैरान करने वाली ये घटना गुरुवार दोपहर की है, जहां अनियंत्रित होकर एक टैंकर पलट गया और स्थानीय लोगों ने उसमें भरे तेल की लूट मचा दी. 

दूसरे वाहन को बचाने के क्रम में पलटा टैंकर

प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्वी चंपारण जिले के छपरा-रक्सौल नेशनल हाईवे मार्ग में छपवा की ओर से रक्सौल की तरफ जा रहा टैंकर सामने से आ रहे ट्रैक्टर को बचाने के क्रम में अनियंत्रित होकर रोड के किनारे खाई में पलट गया. टैंकर पलटने के बाद टैंकर में लोडेड सोयाबीन तेल का रिसाव शुरू हो गया.

इसकी भनक जब स्थानीय लोगों को लगी तो काफी लोग बाल्टी, गैलन, डब्बा और बोतल लेकर मौके पर पहुंच गए. ये लोग तेल की लूट में जुट गए. ज्यादा तेल पाने के लिए आपस में भीड़ते हुए लोग भी नजर आए. यह सारा मामला सुगौली थाना पुलिस की मौजूदगी में हुआ.

दरअसल कोलकाता के हल्दिया बंदरगाह से नेपाल के लिए सोयाबीन तेल लाया जा रहा था, तभी बॉर्डर से 20 किलोमीटर पहले सुगौली टोल प्लाजा के करीब टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिस तेल को लूटने के लिए स्थानीय लोग साइकिल मोटरसाइकिल और तीन पहिया से ड्रम, डब्बा, बाल्टी और बोतल लेकर पहुंचे थे.

वहीं आसपास के लोग एवं बच्चे पैदल ही बाल्टी और गैलन लेकर पहुंच गए. लोगों ने जमकर सोयाबीन तेल की लूट मचाई. टैंकर तेल से रिसाव होने के कारण पास के खेत में काफी मात्रा में तेल बहकर चला गया.

घटना में चालक और उपचालक दोनों सुरक्षित

टोल प्लाजा के समीप तेल की लूट पुलिस की मौजूदगी में हो रही थी. पुलिस ने तेल की लूट पर रोक तक नहीं लगाई. वहीं टैंकर पलटने के बाद चालक और उपचालक को कोई नुकसान नहीं हुआ, दोनों सुरक्षित हैं.

टैंकर चालक मोहम्मद साजिद खान ने बताया कि कोलकाता बंदरगाह से नेपाल सोयाबीन का कच्चा तेल लेकर जा रहे थे तभी सुगौली टोलप्लाजा के पास सामने से अचानक ट्रैक्टर आ गया, जिसके बाद इमरजेंसी ब्रेक लगाया तो टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया. तेल टैंकर ड्राइवर ने कहा कि तेल की लूट पुलिस की मौजूदगी में हुई है. 

ये भी पढ़ें: Caste Census: जीतन राम मांझी ने जाति जनगणना पर विपक्ष की बोलती बंद कर दी, ऐसा क्या कह दिया?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Supual News: सुपौल में 7 साल की बच्ची की हत्या, आरोपी के घर को लोगों ने फूंक डाला, कैसे हुई घटना?
सुपौल में 7 साल की बच्ची की हत्या, आरोपी के घर को लोगों ने फूंक डाला, कैसे हुई घटना?
नवादा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, बुलेट बाइक और 50 हजार की थी मांग... पति समेत 10 पर FIR
नवादा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, बुलेट बाइक और 50 हजार की थी मांग... पति समेत 10 पर FIR
'हनुमान जी का अपमान करने वाली BJP को...', बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर ने साधा निशाना
'हनुमान जी का अपमान करने वाली BJP को...', बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर ने साधा निशाना

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget