एक्सप्लोरर

Watch: बिहार के मंत्री ने क्यों किया अगस्त 1999 के गैसल ट्रेन हादसे का जिक्र? नीतीश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात

Coromandel Train Accident: ओडिशा रेल हादसे पर विभिन्न पार्टियों की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी है. बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री संजय झा का बयान सामने आया है.

पटना: ओडिशा रेल हादसे को लेकर एक के बाद एक नेताओं के बयान सामने आ रहे हैं और मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग उठाई जा रही है, साथ ही मामले में रेल मंत्री से इस्तीफे की मांग भी की जा रही है. इसे लेकर बिहार सरकार केंद्र पर हमलावर है. आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने मामले में उच्च स्तरीय जांच कराने  और मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग रखी है.

इस बीच बिहार के जल संसाधन और सूचना मंत्री संजय झा का बयान सामने आया है. उन्होंने शनिवार को ओडिशा रेल हादसे का जिक्र करते हुए सीएम नीतीश कुमार का एक पुराना वीडियो ट्वीट किया है. 

संजय झा की ओर से ओडिशा रेल हादसे पर सवाल उठाते हुए नीतीश कुमार का पुराना वीडियो ट्वीट किया गया है जिसमें उन्होंने ज़िम्मेदारी लेते हुए रेल मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. 

मंत्री संजय झा ने ट्वीट किया ''बालासोर (ओडिशा) में हुए भयावह ट्रेन हादसे से मन व्यथित है. यह दुर्घटना रेलवे की ढांचागत खामियों और यात्रियों की सुरक्षा में चूक को भी उजागर करती है. जब अगस्त 1999 में गैसल ट्रेन हादसे की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्कालीन रेल मंत्री श्री @NitishKumar ने मंत्री पद से इस्तीफा दिया था, तब उन्होंने क्या कहा था, सुनिए.''

रेल हादसे में 288 लोगों की मौत

बता दें कि ओडिशा के बालासोर में 2 जून की शाम 3 ट्रेनें हादसे का शिकार हो गईं. रेस्क्यू ऑपरेशन अब खत्म हो गया है. इस रेल हादसे में 288 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. वहीं अभी सैकड़ों लोग घायल हैं. ओडिशा के स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी है कि अब तक 1175 मरीजों को निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया था, जिनमें से 793 मरीजों को छुट्टी दे दी गई है. 382 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं जिनमें से 2 की हालत गंभीर है. अन्य सभी की हालत स्थिर है.

इसे भी पढ़ें: Watch: नालंदा में सरेराह भिड़ीं दो पत्नियां, दूसरी के साथ देख भड़की पहली बीवी ने चप्पल से कर दी पति की पिटाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
'कुछ ऐसा करो कि...', कांवड़ियों पर CM योगी ने की फूलों की बारिश तो बोली सपा
'कुछ ऐसा करो कि...', कांवड़ियों पर CM योगी ने की फूलों की बारिश तो बोली सपा
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget