एक्सप्लोरर

Watch: नालंदा में सरेराह भिड़ीं दो पत्नियां, दूसरी के साथ देख भड़की पहली बीवी ने चप्पल से कर दी पति की पिटाई

Nalanda News: मामला यह है कि युवक ने दो शादियां की है. काफी दिनों से वह पहली पत्नी को झांसा दे रहा था. पहली पत्नी को जब पता चला कि पति ने दूसरी शादी कर ली है तो जमकर हंगामा हो गया.

नालंदा: नालंदा के सदर अस्पताल परिसर में शनिवार दोपहर अफरातफरी का माहौल बन गया. यहां एक पति की दो पत्नियां आपस में भिड़ गईं. पहली पत्नी अपने पति की चप्पल से पिटाई करने लगी तो वहीं दूसरी पत्नी पति को बचाने लगी, इस बीच पहली और दूसरी पत्नी में जमकर मारपीट हो गई. सदर अस्पताल में इस मारपीट को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ लग गई फिर अस्पताल में तैनात गार्ड की पहल पर तीनों को बाहर किया गया.

क्या है पूरा मामला?

मामला यह है कि एक युवक ने दो शादियां की है. काफी दिनों से वह पहली पत्नी को झांसा दे रहा था. पहली पत्नी को आज पता चला कि पति ने दूसरी शादी कर ली और अपनी दूसरी पत्नी का इलाज कराने के लिए सदर अस्पताल पहुंचा है. पहली पत्नी अपने परिजन के साथ सदर अस्पताल पहुंच गई और रंगे हाथ अपने पति को दूसरी पत्नी के साथ पकड़ लिया. पहली पत्नी अपने पति को दूसरी महिला के साथ देखते ही आग बबूला हो गई और खुलेआम सदर अस्पताल में चप्पल से पिटाई करने लगी थी.

पति ने पहली बीवी के लिए कहा- जूली देवी का व्यवहार अच्छा नहीं 

पति प्रभात कुमार लहेरी थाना इलाके के मछली मंडी का रहने वाले है. प्रभात कुमार की पहली शादी जूली देवी के साथ हुई थी. जूली देवी के दो बच्चे हैं. एक 5 साल का और दूसरा 10 साल का है. पति का आरोप है कि जूली देवी का व्यवहार अच्छा नहीं है, इसलिए दूसरी शादी अनिता कुमारी के साथ की है. आज दूसरी पत्नी अनिता कुमारी का इलाज कराने के लिए पति प्रभात कुमार अस्पताल पहुंचा था. बताते चलें कि अनिता कुमारी गर्भवती है, जिसे इलाज के लिए पति अस्पताल लेकर आया था. 

वहीं जूली देवी का कहना है कि हमें झांसा देकर उसने दूसरी शादी की है. उन्होंने कहा कि मुझ पर झूठा इल्जाम लगाकर हमें रखना नहीं चाहता है और वो दूसरी शादी कर मौज-मस्ती कर रहा है.वहीं जूली देवी ने आज अपने पति को सदर अस्पताल में लोगों के बीच सबक सिखाया और चप्पल से पिटाई की है. यह खबर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है.

इसे भी पढ़ें: Coromandel Express Derails: ओडिशा रेल हादसे में नवादा के इस गांव के एक व्यक्ति की मौत, 6 लोग घायल, गांव में पसरा मातम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
Veena Manvi News: वीणा मानवी का नामांकन क्यों रद्द हुआ? एक गलती और बांकीपुर से OUT!
वीणा मानवी का नामांकन क्यों रद्द हुआ? एक गलती और बांकीपुर से OUT!
बांकीपुर का वोल्टेज हाई! JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव क्या बोले?
बांकीपुर का वोल्टेज हाई! JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव क्या बोले?
Veena Manvi: तेज प्रताप यादव को बड़ा झटका, बांकीपुर से प्रत्याशी वीणा मानवी का नामांकन रद्द
तेज प्रताप यादव को बड़ा झटका, बांकीपुर से प्रत्याशी वीणा मानवी का नामांकन रद्द

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
Watch: एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे एमएस धोनी, अचानक नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न; फिर...
एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे धोनी, नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Opinion: होर्मुज से उठता धुआं, अरब दुनिया की बेचैनी और आने वाले दिनों का खतरा
Opinion: होर्मुज से उठता धुआं, अरब दुनिया की बेचैनी और आने वाले दिनों का खतरा
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
Embed widget