एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: क्या विपक्ष के 'मिशन 24' में शामिल होंगे नवीन पटनायक? CM नीतीश से मुलाकात की तारीख तय

Nitish Kumar News: विपक्षी एकता मिशन की अगुवाई सीएम नीतीश कुमार कर रहे हैं. लगातार विपक्ष के नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं. वहीं, अब ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक से जल्द मुलाकात करेंगें.

पटना: कांग्रेस (Congress) आलाकमान से मुलाकात के बाद सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) विपक्षी एकता को लेकर काफी एक्टिव हो गए हैं. इन दिनों लगातार विपक्षी नेताओं से मुलाकात के लिए दौरा कर रहे हैं. बंगाल की सीएम ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) से नीतीश कुमार ने हाल ही में मुलाकत की थी. इसके बाद पांच मई को ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक से मिलने वाले थे लेकिन ओडिशा सरकार से समय नहीं मिलने से यह मुलाकात स्थगित हो गई थी. वहीं, ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक (Naveen Patnaik) से मिलने के लिए सीएम नीतीश कुमार को अब समय मिल गया है. 9 मई को दोनों नेताओं के बीच दोपहर में मुलाकात होगी.

विपक्षी एकता को लेकर बैठकों का दौर शुरू

कुछ दिन पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और यूपी पूर्व सीएम अखिलेश यादव से मुलाकात की थी. नीतीश कुमार ने विपक्षी दलों का गठबंधन बनाने की वकालत की थी. दोनों क्षेत्रीय नेताओं ने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए मिलकर तैयारी करने की जरूरत पर जोर दिया था. इस मुलाकात को सीएम नीतीश कुमार ने सकारात्मक बताया था. वहीं, बता दें कि ममता बनर्जी ने भी अखिलेश यादव, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और जनता दल (सेक्युलर) के नेता एचडी कुमारस्वामी के साथ मार्च महीने इसी तरह की बैठकें की थीं.

कांग्रेस नेताओं से हुई थी मुलाकात

लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों को एकजुट करने के लिए नीतीश कुमार ने पिछले महीने की शुरुआत में नई दिल्ली में कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से मुलाकात की थी. इसके बाद से ही सीएम नीतीश कुमार ने 'मिशन 24' के लिए अपने प्रयासों को तेज कर दिया है. इससे बीजेपी परेशान है. नीतीश की विपक्षी एकता मुहिम देखते हुए बीजेपी भी अभी से लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है.

जल्द विपक्षी पार्टियों की होगी बैठक

नीतीश कुमार की विपक्षी एकता का दौर अंतिम कड़ी में पहुंच चुका है. कयास लगाया जा रहा है कि जल्द ही सभी विपक्षी पार्टियां एकजुट होकर बैठक करेंगी. बैठक कहां होगी यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन मुख्यमंत्री कहीं न कहीं चाहते हैं कि पटना में ही सभी दलों की बैठक हो. कुछ दिनों पहले नीतीश कुमार ने इसका संकेत भी दिया था और उन्होंने कहा था कि कई पार्टियों से उनकी बात हुई है. ज्यादातर लोगों की इच्छा है कि पटना में ही सभी पार्टियों की बैठक हो. अभी कर्नाटक में चुनाव होने वाला है. चुनाव के बाद सभी लोगों से बातचीत कर यह तय किया जाएगा कि बैठक कहां होगी.

ये भी पढ़ें: Bageshwar Sarkar: अब धीरेंद्र शास्त्री पर चिराग पासवान की राय भी जान लीजिए, अच्छे-अच्छे नेताओं की बोलती बंद कर दी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
Global Rich List 2026: किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
Embed widget