एक्सप्लोरर

Bihar Dengue Outbreak: बिहार में बाढ़ के बाद जलजमाव से डेंगू मरीजों की संख्या में हो रही वृद्धि, NMCH में एक की मौत 

Dengue Patients: एनएमसीएच में अब तक डेंगू से दो मरीजों की मौत हो चुकी है. सोमवार को खगड़िया के रहने वाले 47 वर्षीय व्यक्ति की डेंगू से मौत हो गई. इससे पहले 29 अगस्त को भी एक महिला की मौत हुई थी.

Dengue In Bihar: बिहार में राजधानी पटना समेत 12 जिले बाढ़ के प्रकोप से प्रभावित हुए हैं. हालांकि अब गंगा सहित अन्य नदियों का भी जलस्तर में कमी आ रही है, लेकिन जलजमाव के कारण डेंगू का प्रकोप भी लगातार बिहार में बढ़ता जा रहा है. इसका सबसे ज्यादा असर राजधानी पटना में देखने को मिल रहा है. इस वर्ष अब तक पूरे बिहार में कुल 2512 डेंगू मरीज की संख्या हो गई है.

पटना में डेंगू मरीज की संख्या 1229

पटना में बीते मंगलवार तक 1229 डेंगू के मरीज हो चुके हैं. इसके अलावा गया में आठ, बेगूसराय में चार मरीज भी मिले हैं तो पूर्वी चंपारण में तीन, औरंगाबाद में दो, कटिहार में दो मरीज पाए गए हैं. बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (NMCH) में डेंगू के लिए दो महीने पूर्व से ही विशेष व्यवस्था की गई है और यहां सिर्फ डेंगू मरीजों के लिए 50 बेड लगाए गए हैं. इनमें 20 बेड पुरुष के लिए 20 बेड महिला के लिए और 10 बेड बच्चों के लिए रिजर्व किया गया है. सभी बेड पर मच्छड़दानी के साथ उचित दवा की व्यवस्था की गई है.

एनएमसीएच में अब तक डेंगू से दो मरीजों की मौत हो चुकी है. इसमें सोमवार को खगड़िया के रहने वाले 47 वर्षीय व्यक्ति की डेंगू से मौत हो गई. इससे पहले 29 अगस्त को भी एक महिला की मौत हो गई थी. एनएमसीएच के ताजा आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को तीन पुरुष और तीन महिला मरीज एडमिट हुए, गंगा का जलस्तर घटने से बच्चों पर डेंगू का प्रभाव ज्यादा दिख रहा है. यही वजह है कि एनएमसीएच में मंगलवार के आंकड़ों के अनुसार बच्चों के लिए 10 बेड में आठ बेड पर बच्चा मरीज एडमिट है. मंगलवार को 76 सैंपल लिए गए थे, जिसमें 26 नए मरीज पाए गए.

आईजीआईएमएस में बढ़ाए गए बेड

डेंगू से निपटने के लिए पटना के सभी अस्पतालों में व्यवस्था की गई है. आईजीआईएमएस में डेंगू के बेड की संख्या बढ़ा दी गई है अब वहां बेड की संख्या 40 हो गई है. इसमें तीन आईसीयू बेड रखा गया है. IGIMS अधीक्षक मनीष मंडल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के साथ  बैठक में डेंगू के लिए बेड बढ़ाने की का निर्णय लिया गया है. आगामी अक्टूबर महीने तक डेंगू का प्रकोप देखने को मिल सकता है इसके लिए अस्पताल पूरी तरह तैयार है. डॉक्टरों की माने तो अभी तक डेंगू के सबसे ज्यादा मरीज पटना में देखे जा रहे हैं. हलांकि पटना सहित पूरे बिहार में डेंगू के मरीज मिल रहे हैं. पिछले वर्ष की अपेक्षा डेंगू के मरीजों की संख्या में इस वर्ष हल्की कमी है.

मुख्य सचिव ने किया समीक्षा बैठक 

डेंगू से बचाव के लिए मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने कल मंगलवार को  समीक्षा बैठक भी की थी और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में स्वास्थ्य विभाग और नगर विकास विभाग के अधिकारियों को प्रमंडलीय आयुक्त और जिलाधिकारी सिविल सर्जन नगर आयुक्त के साथ बातचीत करके डेंगू से बचाव का अहम निर्देश दिए. इसमें मुख्य रूप से लोगों को जागरूक करने, लगातार फॉगिंग करवाने और जलजमाव को खत्म करने का निर्देश दिया. इसके साथी सभी अस्पतालों में डेंगू मरीजों के लिए उचित बेड दवा उपलब्ध सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है.

ये भी पढ़ेंः Bihar News: रोहतास में अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, एक की मौत, 4 लोग गंभीर रूप से घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी
सम्राट कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं को AI की ट्रेनिंग, और भी बहुत कुछ
सम्राट कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं को AI की ट्रेनिंग, और भी बहुत कुछ

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget