एक्सप्लोरर

Bihar News: रोहतास में अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, एक की मौत, 4 लोग गंभीर रूप से घायल

Rohtas Accident: रोहतास में एक बार फिर तेज रफ्तार ने कहर ढाया है, जहां एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है.

Uncontrolled Car Collided With Tree: बिहार के रोहतास में मंगलवार (24 सितंबर) की रात एक अनियंत्रित स्विफ्ट डिजायर कार ने पेड़ में टक्कर मार दी, जिससे कार में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई. घायलों को तुरंत दिनारा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. 

दिनारा-बक्सर पथ पर हुआ हादसा

जानकारी के मुकाबिक रोहतास जिला के दिनारा बक्सर पथ पर मरुआं गांव के समीप मंगलवार की रात एक दर्दनाक हादसा हुआ. इस घटना में एक अनियंत्रित स्विफ्ट डिजायर कार पेड़ से टकरा गई, जिससे कार में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. टक्कर के बाद आस-पास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया. सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया.

घायलों में से एक, जिनका नाम गांधी था उन्होंने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया. अन्य चार घायलों की पहचान सिकठी निवासी शेषनाथ देसाई, पवन भर, संतोष यादव, और सुरेंद्र कुमार के रूप में हुई है. प्राथमिक उपचार के बाद, घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सासाराम रेफर किया गया. परिजनों के अनुसार, सभी घायल लोग दिनारा से बाजार करके अपने गांव सिकठी लौट रहे थे, इस दौरान, उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकरा गई. टक्कर इतनी तेज थी कि कार के पचखड़े उड़ गए. 

दुर्घटना की विस्तृत जांच में जुटी पुलिस

दिनारा थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना के आधार पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को निकालकर स्वास्थ्य केंद्र ले गई. इस हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा गई है, क्योंकि यह घटना न केवल घायलों के परिवारों के लिए दुखद है, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए भी एक चेतावनी है कि सड़क पर सावधानी बरतने की आवश्यकता है. इस मामले में कारणों की जांच की जा रही है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके. पुलिस प्रशासन ने दुर्घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ेंः Bihar News: सनकी पति ने पत्नी को पेचकस, पिलास और छुरी से गोदकर किया अधमरा, गर्भवती को लगे 70 टाके

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार से मिले BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा, पूर्व CM ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार से मिले BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा, पूर्व CM ने क्या कहा?
बांकीपुर से असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी भी लड़ेगी उपचुनाव? AIMIM के बयान से बढ़ी टेंशन!
बांकीपुर से असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी भी लड़ेगी उपचुनाव? AIMIM के बयान से बढ़ी टेंशन!

वीडियोज

Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, बैंक अकाउंट में 440 करोड़ रुपये फ्रीज
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, कई बैंक एकाउंट्स फ्रीज
Embed widget