एक्सप्लोरर

सर! NDA में जाएंगे...? राष्ट्रीय अध्यक्ष आप होंगे? दिल्ली में JDU की बैठक से पहले नीतीश कुमार ने सब बताया

Bihar CM Nitish Kumar: नीतीश कुमार अरुण जेटली की जयंती के अवसर पर आयोजित राजकीय समारोह में कंकड़बाग स्थित पार्क पहुंचे थे. यहीं पत्रकारों के सवालों का वो जवाब दे रहे थे.

पटना: बिहार के सियासी गलियारों में सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) को लेकर कयासों का बाजार गर्म है. एक तरफ दिल्ली में जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी (JDU National Executive Meeting) और राष्ट्रीय परिषद (JDU National Council Meeting) की बैठक होनी है तो दूसरी ओर चर्चा है कि ललन सिंह ने इस्तीफे दे दिया है. इन सबके बीच दिल्ली में होने वाली बैठक से पहले गुरुवार (28 दिसंबर) को सीएम नीतीश कुमार ने मीडिया से इसके बारे में बताया.

नीतीश बोले- 'चिंता मत करिए... सब नॉर्मल है'

पत्रकारों ने सवाल किया कि सर आप दिल्ली जा रहे हैं कार्यकारिणी की बैठक है. क्या अध्यक्ष आप होंगे? ऐसी खबरें चल रही हैं. इस पर नीतीश कुमार ने कहा कि कोई चिंता मत करिए सब नॉर्मल है. मुख्यमंत्री ने कहा कि हर साल में एक बार हम लोगों की मीटिंग की परंपरा है, तो नॉर्मल है ऐसा कुछ खास नहीं है.

अरुण जेटली की जयंती पर आयोजित समारोह में पहुंचे थे सीएम

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को अरुण जेटली की जयंती के अवसर पर आयोजित राजकीय समारोह में कंकड़बाग स्थित पार्क पहुंचे थे. उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित की. यहीं पत्रकारों के सवालों का वो जवाब दे रहे थे. इस दौरान मीडिया ने नीतीश कुमार से यह भी सवाल किया कि ऐसी खबर चल रही है कि आप एनडीए में जाएंगे? इस पर बिना कुछ बोले ही नीतीश कुमार चले गए. नीतीश के जाते-जााते पत्रकारों ने पूछा कि ललन सिंह हटाएं जाएंगे या क्या होगा इस पर वो कुछ बिना बोले चले गए.

इस मौके पर उनके साथ उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी थे. जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा भी थे. पत्रकारों से बातचीत के बाद सीएम नीतीश कुमार अपने आवास चले गए. यहां से कुछ देर बाद वो सुबह 10.40 बजे की फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हो गए. दिल्ली में होने वाली जेडीयू की बैठक पर सबकी नजरें हैं. आज गुरुवार को दिल्ली में शाम चार बजे राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक है.

यह भी पढ़ें- Lalan Singh: 'ललन सिंह को चुनाव लड़ना है...', इस्तीफे के सवाल पर CM नीतीश के विधायक का बड़ा खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Ration Card: बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget