एक्सप्लोरर

Bihar Hooch Tragedy: 'इस्तीफा दें नीतीश, मुख्यमंत्री को भेजा जाए जेल', मृतकों के परिजनों से मिलने के बाद भड़की BJP

BJP Reaction on Bihar Hooch Tragedy: छपरा में जहरीली शराब से हुई लोगों की मौत के बाद उनके परिजनों से मिलने के लिए बीजेपी का प्रतिनिधित्व मंडल पहुंचा. इस दौरान कई नेता सरकार पर बरसे.

पटना: जहरीली शराब कांड मामले पर गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा समेत तमाम बीजेपी के नेता छपरा पहुंचे. यहां पीड़ित परिजनों से मुलाकात की. इस दौरान विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि नीतीश कुमार को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए. वह कह रहे हैं कि जो पिएंगे वो मरेंगे. अगर मुआवजा और न्यायिक जांच की व्यवस्था नहीं बनाई जाती है तो हम लोग राज्यपाल से शुक्रवार को मिलेंगे और राष्ट्रपति शासन की मांग करेंगे. क्योंकि ये सदन के अंदर भी दबा रहे हैं. लाशों को दबा रहे हैं और भय का माहौल बना रहे हैं. 

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि सत्ता पक्ष में बैठे लोगों को आकर संवेदना प्रकट करनी चाहिए थी लेकिन सदन में ताली बजा रहे हैं. ये लोग जिम्मेदारी से भाग रहे हैं. आज हम जिस परिवार से मिले हैं उनके छोटे छोटो बच्चे हैं. कई महिलाएं विधवा हो गईं. इन सारे परिवार को मुआवजा मिले. इनको रोजगार के अवसर में प्राथमिकता मिले. प्रशासन में बैठे लोग जिनके थाना क्षेत्र में यह घटना हुई है, थाना प्रभारी, एसपी, डीएसपी को सस्पेंड किया जाए. इनकी संपत्ति जब्त की जाए. हाई कोर्ट के जज से जांच कराई जाए. शराबबंदी की नीति फेल है.

गरीब लोगों को जेल भेजा जा रहा

विजय सिन्हा ने कहा कि आप ही के लोग शराबबंदी को फेल करने में लगे हैं. अगर ऐसा नहीं है तो गोपालगंज में शराब बनाने वाले को आपने उम्मीदवार क्यों बनाया था? कुढ़नी में शराब पीने वाले को आपने उम्मीदवार क्यों बनाया? विजय सिन्हा ने कहा कि जेडीयू और आरजेडी के कई लोग शराब माफिया के रूप में चिह्नित हुए हैं. पकड़े गए हैं. मुख्यमंत्री बचा रहे हैं. पैसे की उगाही करा रहे हैं. गरीब लोगों को आप जेल भेज रहे हैं.

नीतीश कुमार को जेल भेज देना चाहिए: सम्राट चौधरी

विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने कहा मैं तो यहां तक कहता हूं कि छह वर्ष पहले यह कानून बना था. आज अगर कानून का राज स्थापित नहीं है तो इसके जिम्मेदार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं. मुख्यमंत्री पर प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें जेल भेज देना चाहिए. उन्होंने कहा कि लोग आदर्श मानते हैं लेकिन नीतीश कुमार की बोली भी गुंडे वाली हो गई है.

यह भी पढ़ें- JDU RJD Merger: तमाम अटकलों के बीच आया नीतीश कुमार का जवाब, JDU-RJD के विलय पर खुद बताया सब कुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये यूज एंड थ्रो की राजनीति', अनंत सिंह पर पप्पू यादव का बड़ा बयान
'ये यूज एंड थ्रो की राजनीति', अनंत सिंह पर पप्पू यादव का बड़ा बयान
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक से BJP की जीत, अनंत सिंह का आ गया बड़ा बयान
बिहार में श्रमजीवी एक्सप्रेस का पेंटोग्राफ टूटा, ढाई घंटे ठप रहा रेल परिचालन
बिहार में श्रमजीवी एक्सप्रेस का पेंटोग्राफ टूटा, ढाई घंटे ठप रहा रेल परिचालन
बिहार MLC चुनाव: आ गया पहला रिजल्ट, तिरहुत शिक्षक सीट से नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते
बिहार MLC चुनाव: आ गया पहला रिजल्ट, तिरहुत शिक्षक सीट से नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Maharashtra MLC Election Result Live: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Embed widget