एक्सप्लोरर

JDU RJD Merger: तमाम अटकलों के बीच आया नीतीश कुमार का जवाब, JDU-RJD के विलय पर खुद बताया सब कुछ

Nitish Kumar Statement on JDU RJD Merger: जेडीयू और आरजेडी के विलय को लेकर लगातार कई नेताओं के अलग-अलग बयान भी आ रहे हैं. इस बीच सीएम ने गुरुवार को जवाब दिया.

पटना: बिहार के सियासी गलियारों में बीते कई दिनों से इसकी खूब चर्चा हो रही है कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) अपना पार्टी का विलय आरजेडी के साथ करेंगे. यानी दोनों पार्टियां जेडीयू और आरजेडी एक हो जाएंगी. लगातार कई नेताओं के बयान भी सामने आए. सुशील कुमार मोदी, उपेंद्र कुशवाहा समेत कई नेताओं ने इस पर अलग अलग अपने बयान दिए. इन तमाम अटकलों के बीच खुद सीएम नीतीश कुमार का जवाब भी आ गया है. नीतीश ने गुरुवार को जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक में कहा कि ऐसा न कोई प्रस्ताव है और न चर्चा.

नीतीश कुमार ने कहा कि जेडीयू और आरजेडी का विलय नहीं होगा. जेडीयू खुद बड़ी पार्टी है. उन्होंने कहा कि आश्चर्य है कि ऐसी बात कहां से आई. इस दौरान उन्होंने पार्टी विधायकों, विधान पार्षदों से आह्वान किया कि वे संगठन को मजबूत करने में अपनी ताकत झोंकें. नीतीश कुमार ने दावा किया कि अनुसूचित जाति और अति पिछड़ों के लिए उनसे ज्यादा काम कौन किया. कार्यकर्ताओं, नेताओं से कहा कि एक एक काम को इस तबके तक पहुंचाएं. सोशल मीडिया का सहारा लें.

...तो बीजेपी से मुक्त हो जाएगा देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि एआईएमआईएम बीजेपी के लिए काम करती है. लोगों को समझना चाहिए कि मुस्लिम वोटों का बिखराव ही उसका ध्येय है. उन्होंने कहा कि विपक्ष को एकजुट करने का प्रयास कर रहे हैं. अगर विपक्ष एकजुट हुआ तो देश भारतीय जनता पार्टी से मुक्त हो जाएगा.

उपेंद्र कुशवाहा ने पार्टी के विलय पर कही थी ये बात

बीते बुधवार को एबीपी न्यूज़ से ही बातचीत में उपेंद्र कुशवाहा ने कहा था कि जेडीयू और आरजेडी के विलय की कोई चर्चा नहीं है. अगर इस सुनी सुनाई बात पर ही सवाल है तो मैं यही कहूंगा कि यह जेडीयू के लिए पूरे तौर पर यह आत्मघाती होगा.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: सुशील मोदी बोले- BJP को धमकाने वाले खुद बर्बाद हुए, बताया नीतीश कुमार पर किसकी संगति का असर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोकामा में 35 साल से दबदबा, कभी खुद तो कभी पत्नी विधायक; कौन हैं अनंत सिंह?
मोकामा में 35 साल से दबदबा, कभी खुद तो कभी पत्नी विधायक; कौन हैं अनंत सिंह?
मोकामा में उपचुनाव हुआ तो अनंत सिंह मैदान में किसे उतारेंगे, पत्नी या बेटा?
मोकामा में उपचुनाव हुआ तो अनंत सिंह मैदान में किसे उतारेंगे, पत्नी या बेटा?
बिहार में STET 2026 परीक्षा आज से शुरू, जूते-मोजे पर रोक; 21 नवंबर तक होगा एग्जाम
बिहार में STET 2026 परीक्षा आज से शुरू, जूते-मोजे पर रोक; 21 नवंबर तक होगा एग्जाम
बिहार में मिड डे मील योजना का बुरा हाल? 30 जिलों के अफसरों से शिक्षा विभाग ने मांगा जवाब
बिहार में मिड डे मील योजना का बुरा हाल? 30 जिलों के अफसरों से शिक्षा विभाग ने मांगा जवाब

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
लखनऊ में वकीलों के चैंबरों पर चला बुलडोजर, नाराज वकील बोले- 2027 में देंगे जवाब
लखनऊ में वकीलों के चैंबरों पर चला बुलडोजर, नाराज वकील बोले- 2027 में देंगे जवाब
ईशान की वापसी, वैभव OUT, तीसरे टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग XI में बदलाव तय!
ईशान की वापसी, वैभव OUT, तीसरे टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग XI में बदलाव तय!
दलेर मेहंदी विवाद के बाद बेटे गुरदीप ने पिता को बताया था फर्स्ट क्लास, अब बोले- मेरी बात का गलत मतलब निकाला
दलेर मेहंदी विवाद के बाद बेटे गुरदीप ने पिता को बताया था फर्स्ट क्लास, अब बोले- मेरी बात का गलत मतलब निकाला
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ, पाक को चेतावनी!
स्टिंग ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन? कर्नाटक में शिवकुमार को लेकर हो सकता है राजनीतिक घमासान
स्टिंग ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन? कर्नाटक में शिवकुमार को लेकर हो सकता है राजनीतिक घमासान
नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
PM Kisan की किस्त आने से पहले चेक करें ये चीजें, किसानों को होगा फायदा
PM Kisan की किस्त आने से पहले चेक करें ये चीजें, किसानों को होगा फायदा
Embed widget