एक्सप्लोरर

Bihar News: नीतीश कुमार के मंत्री ने कहा- मेरा नंबर नोट कीजिए 9431076005, अधिकारी को जूता से मारने की सलाह दी

Sudhakar Singh Statement: इसके पहले भी कृषि मंत्री सुधाकर सिंह अपनी सरकार की पोल खोल चुके हैं. सुधाकर सिंह ने अपने ही विभाग के अधिकारियों को चोर तक बता दिया है.

कैमूर: बिहार सरकार (Bihar Government) के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह (Sudhakar Singh) रविवार को फिर बरसे. मंत्री ने कैमूर के भगवानपुर में किसानों की सभा को संबोधित करने के दौरान कहा कि उनके विभाग के अधिकारी चोर हैं. 25 से 50 हजार रुपये वसूलते हैं. माप तौल अधिकारी दिख जाए तो उसे जूता से पीटिएगा. विभाग के अधिकारियों पर एक बार फिर मिलीभगत का आरोप लगाया. अपना मोबाइल नंबर 9431076005 दिया और कहा कि इसे नोट कर लें. अधिकारी उन्हें परेशान करते हैं तो फोन कर बताएं. जांच कराने के बाद कार्रवाई की जाएगी.

दरअसल, कृषि मंत्री सुधाकर सिंह अपने बयानों से लगातार चर्चा में हैं. वह इसके पहले भी बयान दे चुके हैं कि उनके विभाग के लोग चोर हैं. ऐसे में वह चोरों के सरदार हैं. इस बयान के बाद अब फिर सुधाकर सिंह ने एक नया बयान देकर सबको चौंका दिया है. उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए माप तौल विभाग के अधिकारियों को जूता से पीटने तक की बात कह दी. कहा कि उनके विभाग के अधिकारी भ्रष्ट हैं. 25 से 50 हजार की वसूली करते हैं. उस भ्रष्ट अधिकारी के बदले में एक ईमानदार अधिकारी आ रहा है.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: सुशील कुमार मोदी ने ललन सिंह को बताया दया का पात्र, 9 सवाल पूछे, कहा- तथ्यों से जवाब दीजिए

'सिस्टम दुरुस्त करने में लगेगा वक्त'

कृषि मंत्री ने कहा कि सब्सिडी नाम की बीमारी को खत्म करना है क्योंकि सब्सिडी एक दो के लिए नहीं सभी के लिए आती है. इसका फायदा एक दो लोग ही उठा पाते हैं. अब सब्सिडी का पैसा बाजार समिति और मंडी बनाने में खर्च किया जाएगा जिससे सभी किसानों को लाभ होगा. आगे उन्होंने कहा कि प्रदेश प्रदेश स्तर के वैज्ञानिकों से लेकर देश स्तर के वैज्ञानिकों से वह सलाह ले रहे हैं कि पानी लगे खेतों में धान की फसल की कटाई कैसे हो. किस तरह का हार्वेस्टर बनाया जाए ताकि पानी में लगी फसल की कटाई कर सकें. किसान अनाज का उत्पादन करते करते दुबले पतले हो गए और इसका उपभोग करने वाले लोग मोटे हो गए. पूरे सिस्टम को दुरुस्त करने में वक्त लगेगा लेकिन निश्चित तौर पर किसानों की समस्या का समाधान होगा. किसानों की आय दोगुनी होगी.

यह भी पढ़ें- Durga Puja 2022: पटना के मीठापुर में दक्षिणेश्वर काली तो यारपुर में राम मंदिर का करें दर्शन, जानें इस बार क्या होगा खास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
'...तो घोषणापत्र में क्यों किया शामिल', आर्टिकल 370 को लेकर उमर अब्दुल्ला सरकार पर बरसीं महबूबा मुफ्ती
'...तो घोषणापत्र में क्यों किया शामिल', आर्टिकल 370 को लेकर उमर अब्दुल्ला सरकार पर बरसीं महबूबा मुफ्ती
Embed widget