एक्सप्लोरर

'नीतीश कुमार इस्तीफा दो...', सदन में विपक्ष का जोरदार हंगामा, बैनर-पोस्टर लेकर वेल में पहुंचे

Bihar Assembly Monsoon Session 2024: कांग्रेस विधायकों ने कहा कि जब नीतीश कुमार महागठबंधन में रहते हैं तो बीजेपी को पिटवाते हैं, जब एनडीए में रहते हैं तो महागठबंधन को पिटवाते हैं.

Bihar Assembly Monsoon Session: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के चौथे दिन गुरुवार (25 जुलाई) को सदन में विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया. महागठबंधन के विधायकों ने नारा लगाते हुए सीएम नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग की. हाय-हाय करते हुए सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की. विपक्ष के भारी हंगामे के बीच सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) सदन से निकल गए.

विपक्ष के नेता बैनर-पोस्टर लेकर वेल में पहुंचे. बिगड़ती कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने, भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के मुद्दों को लेकर हंगामा किया. महागठबंधन विधायकों के भारी हंगामे के बीच स्पीकर नंद किशोर यादव ने विपक्ष के नेताओं से कहा कि वे सभी लोग अपनी-अपनी सीटों पर चले जाएं. बावजूद विपक्ष नारेबाजी करता रहा.

लाठीचार्ज के खिलाफ काली पट्टी बांधकर पहुंचे कांग्रेस विधायक

बीते बुधवार को पटना में भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया था. पुलिस की ओर से उन पर लाठीचार्ज किया गया था. इसको लेकर कांग्रेस के विधायक आज मानसून सत्र के दौरान मुंह पर काली पट्टी बांधकर पहुंचे. हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर सदन के बाहर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन करने वाले कांग्रेस विधायकों का कहना था कि जनहित के मुद्दों को उठाया जाता है तो विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश की जाती है. जब नीतीश कुमार महागठबंधन में रहते हैं तो बीजेपी को पिटवाते हैं, जब एनडीए में रहते हैं तो महागठबंधन को पिटवाते हैं.

बता दें कि बीते बुधवार को पटना में भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था. कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बिहार में बिगड़ती कानून-व्यवस्था, विशेष राज्य का दर्जा देने, नीट परीक्षा दोबारा कराने, अग्निवीर योजना खत्म करने को लेकर विधान सभा मार्च निकाला था. यह मार्च पटना के बोरिंग कैनाल रोड से शुरू होकर विधानसभा तक जाना था, लेकिन पुलिस ने बोरिंग रोड चौराहे पर बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोका था. प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग हटाने की कोशिश करने लगे तो पुलिस ने बल प्रयोग किया था.

यह भी पढ़ें- Bihar News: बिहार में बीच सड़क पर आग का गोला बन गई कार, सूझबूझ से लोगों ने ऐसे बचाई अपनी जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ड्राई स्टेट' बिहार में शराबबंदी की खुली पोल! शराब स्मगलिंग करने वाले 5 तस्कर गिरफ्तार, बड़ी खेप बरामद
बिहार में शराबबंदी की खुली पोल! शराब स्मगलिंग करने वाले 5 तस्कर गिरफ्तार, बड़ी खेप बरामद
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
Veena Manvi News: वीणा मानवी का नामांकन क्यों रद्द हुआ? एक गलती और बांकीपुर से OUT!
वीणा मानवी का नामांकन क्यों रद्द हुआ? एक गलती और बांकीपुर से OUT!

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस ने ममता बनर्जी को दी खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस की ममता को खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
देर रात देवेंद्र फडणवीस से मिलने पहुंचे शरद पवार के नेता जयंत पाटील! महाराष्ट्र की सियासत में हलचल
देर रात देवेंद्र फडणवीस से मिलने पहुंचे शरद पवार के नेता जयंत पाटील! महाराष्ट्र की सियासत में हलचल
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
लग्जरी कार छोड़ बैलगाड़ी पर दुल्हनिया लेने पहुंचा दूल्हा, बिना DJ और बिना दहेज के पेश की मिसाल
लग्जरी कार छोड़ बैलगाड़ी पर दुल्हनिया लेने पहुंचा दूल्हा, बिना DJ और बिना दहेज के पेश की मिसाल
इस प्रीमियम 7-सीटर को खरीदने का अच्छा मौका, Kia दे रही 2 लाख रुपये का डिस्काउंट
इस प्रीमियम 7-सीटर को खरीदने का अच्छा मौका, Kia दे रही 2 लाख रुपये का डिस्काउंट
Embed widget