एक्सप्लोरर

Bihar News: बिहार में बीच सड़क पर आग का गोला बन गई कार, सूझबूझ से लोगों ने ऐसे बचाई अपनी जान

Gopalganj News: यह पूरी घटना गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र के सुंदरपट्टी के पास एनएच-531 पर हुई है. कार में चार लोग सवार थे. समय रहते कार को रोककर सभी उतर गए नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी.

Bihar Burning Car: बिहार के गोपालगंज जिले में एक चलती कार में अचानक आग लग गई. देखते-देखते कार पूरी तरह से जल गई. कार में सवार होकर कुछ लोग डॉक्टर के यहां से लौट रहे थे तभी एक चिंगारी निकली और इससे आग लग गई. हालांकि कार में सवार लोग पूरी तरह से सुरक्षित हैं. यह घटना बीते बुधवार (24 जुलाई) की देर शाम की है.

फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू

यह पूरी घटना गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र के सुंदरपट्टी के पास एनएच-531 पर हुई है. कार में सवार लोगों ने किसी तरह अपनी जान बचा ली. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया. बताया जाता है कि उचकागांव थाना क्षेत्र के दहीभता गांव निवासी विजय महतो अपनी बीमार बेटी का इलाज करा कर गोपालगंज से लौट रहे थे. रास्ते में अचानक यह घटना हो गई.

बताया जाता है कि कार में चार लोग सवार थे. समय रहते कार को रोककर सभी उतर गए नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी. गाड़ी में सवार लोगों के उतरने के बाद देखते ही देखते स्विफ्ट डिजायर कार आग का गोला बन गई. एनएच-531 पर आग का गोला देखकर वाहनों की रफ्तार थम गई. आसपास के लोग जुट गए. थावे थाना और फायर स्टेशन गोपालगंज से अग्निशमन की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित किया जा सका.

आग लगने से पहले ही उतर गए कार सवार लोग

कार के मालिक सह चाक प्रेमचंद ने बताया कि उन्होंने देखा कि गाड़ी से एक चिंगारी निकल रही है. तो गाड़ी में सवार सभी लोग उतर गए. गाड़ी को साइड में लगा दिया. देखते-देखते कार पूरी तरह जल गई. कहा कि कार में सवार कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ है. सभी लोग सुरक्षित हैं. आग लगने से पहले ही सभी लोग उतर गए थे.

इस मामले में फायरकर्मी मो. इंजमाम असगर ने बताया कि हम लोगों को सूचना मिली थी कि सुंदरपट्टी नहर के पास एक कार में आग लग गई है. तीन-चार लोग थे. सभी लोग सुरक्षित हैं. आग पर काबू पा लिया गया है. अभी सब कुछ ठीक ठाक है. चलती गाड़ी में हो सकता है शॉर्ट सर्किट से आग लगी होगी. 

यह भी पढ़ें- 'दस्तखत कितना लंबा करती हैं, बजट कहां समझ आएगा...', राबड़ी देवी पर ये क्या बोल गए ललन सिंह?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget