एक्सप्लोरर

नीतीश पहले तो ऐसे नहीं थे! आरक्षण से 'डर्टी क्लास' तक, 5 दिनों के शीतकालीन सत्र की ये 5 बातें की जाएंगी याद

Bihar CM Nitish Kumar: नीतीश कुमार ने जनसंख्या नियंत्रण पर समझाते हुए गलत टिप्पणी कर दी थी. इस पर सदन में खूब हंगामा हुआ. उन्होंने अपने लिए मूर्ख शब्द तक का इस्तेमाल किया. पढ़िए 5 बातें.

पटना: बिहार विधानसभा के पांच दिनों के शीतकालीन सत्र के दौरान बयान से लेकर कई ऐसी घटनाएं हुईं जिसे याद रखा जाएगा. चाहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की ओर से जनसंख्या नियंत्रण पर की गई टिप्पणी का मुद्दा हो या फिर कुछ और, लेकिन सवाल कई उठ रहे हैं. नीतीश कुमार 2005 से बिहार के मुख्यमंत्री बने हुए हैं. उनके स्वभाव, बात-विचार, बोलने की शैली से राजनीति के जानकार और आम लोग वाकिफ हैं. अब 2023 के शीतकालीन सत्र में मुख्यमंत्री के बयान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है. जानिए पांच बातें बिहार की राजनीति में हमेशा याद आएंगी.

1- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधान परिषद में जनसंख्या नियंत्रण पर अपनी बा रख रहे थे. इसी दौरान उन्होंने आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो गया. बिहार ही नहीं देश के लोगों ने उस वीडियो को देखा और नीतीश कुमार की आलोचना भी की.

2- नीतीश कुमार ने दूसरे दिन सदन में माफी भी मांगी, लेकिन माफी मांगने का अंदाज कुछ अलग था. ऐसा लग रहा था कि माफी मांग कर वह विरोध करने वालों पर उपकार कर रहे हैं. उससे भी हैरान करने वाली बात यह रही कि नीतीश कुमार के माफी मांगने के दौरान उनके पास बैठे उनके मंत्री विजय चौधरी काफी जोरों से हंस रहे थे.

3- अब मुख्यमंत्री के बोलचाल में काफी परिवर्तन आ गया है. सदन में वरिष्ठ नेताओं तक वह तुम-ताम से संबोधन करते हैं, जबकि विधानसभा में असंवैधानिक शब्दों का इस्तेमाल वर्जित है. नीतीश कुमार हमेशा किसी भी सदस्य को भी तुम अरे शब्द का इस्तेमाल करते हैं. बीजेपी के नेता नितिन नवीन के लिए भी कड़ी भाषा का इस्तेमाल कर चुके हैं.

4- इस सत्र में नीतीश कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को अपमानित किया. जीतन राम मांझी उनसे उम्र में भी बड़े हैं. राजनीति करियर में भी बड़े हैं, लेकिन उनके लिए नीतीश कुमार ने तुम-ताम जैसे शब्दों का प्रयोग किया और उन्हें अपमानित किया. माना जाता है कि यह संसद के संविधान के खिलाफ है.

5- पांचवीं बड़ी बात यह है कि नीतीश कुमार ने खुद ही सदन में अपने लिए मूर्ख शब्द का इस्तेमाल कर दिया. वे जीतन राम मांझी पर बोलते-बोलते यह कह गए कि मेरी मूखर्ता थी कि तुम्हें मैंने मुख्यमंत्री बनाया था.

यह भी पढ़ें- बिहार में आरक्षण की पिच पर शुरू हुआ 'खेल' तो कौन मारेगा चौका-छक्का? हैरान करने वाली है Expert की राय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Khan Sir News: खान सर की मुश्किलें बढ़ीं! कोर्ट ने आपराधिक इतिहास का रिकॉर्ड मांगा
बिहार: खान सर की मुश्किलें बढ़ीं! कोर्ट ने आपराधिक इतिहास का रिकॉर्ड मांगा
बिहार की सड़कों पर टोल टैक्स वाला नियम किसके लिए? CM सम्राट चौधरी ने साफ की तस्वीर
बिहार की सड़कों पर टोल टैक्स वाला नियम किसके लिए? CM सम्राट चौधरी ने साफ की तस्वीर
बांकीपुर चुनाव के बीच CM सम्राट ने बुलाई बैठक, नीतीश कुमार भी रहेंगे, PK के खिलाफ बनेगी रणनीति?
बांकीपुर चुनाव के बीच CM सम्राट ने बुलाई बैठक, नीतीश कुमार भी रहेंगे, PK के खिलाफ बनेगी रणनीति?
Bankipur By-Poll: बांकीपुर से फिर BJP की जीत तय? जानिए संजय सरावगी ने क्यों किया ये दावा
बांकीपुर से फिर BJP की जीत तय? जानिए संजय सरावगी ने क्यों किया ये दावा

वीडियोज

Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Kirti Azad On Ram Mandir: 'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम सिंह जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
India-Indonesia Defence: जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
Viral Video: अरे आंटी बस-बस... पार्क के जिम में आंटी ने Gen-G को कर दिया ओपन चैलेंज, वीडियो देख टेंशन में यूजर्स 
अरे आंटी बस-बस... पार्क के जिम में आंटी ने Gen-G को कर दिया ओपन चैलेंज, वीडियो देख टेंशन में यूजर्स 
Embed widget