एक्सप्लोरर

'JDU 2025 में BJP के साथ...', बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार के मंत्री का बड़ा बयान

JDU Minister Zama Khan: जमा खान ने किशनगंज में बयान दिया है. जमा खान ने कहा कि बिहार में जितना विकास का काम नीतीश कुमार के राज में हुआ उतना कार्य कभी नहीं हुआ.

Bihar Politics: बिहार में अगले साल (2025) विधानसभा का चुनाव होना है. इसको लेकर अभी कई महीने बचे हैं लेकिन बयानबाजी शुरू है. अभी कुछ दिनों पहले ही पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के नेता अश्विनी चौबे ने कहा था कि इस बार बिहार में एनडीए बीजेपी के नेतृत्व में चुनाव लड़े. बीजेपी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बननी चाहिए. ऐसे में सियासी गलियारे में कई तरह के सवाल उठ रहे थे. अब सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की पार्टी के नेता और मंत्री जमा खान (Zama Khan) ने बड़ा बयान दिया है.

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री सह प्रभारी मंत्री किशनगंज जमा खान ने गुरुवार (04 जुलाई) को किशनगंज में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जेडीयू और बीजेपी 2025 में मिलकर चुनाव लड़ेगी. 2025 में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बिहार में बनेगी. उन्होंने कहा कि बीजेपी और जेडीयू में कोई मतभेद नहीं है. जब चुनाव होगा हम लोग एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे.

तेजस्वी यादव का नाम लिए बिना बोला हमला

वहीं स्थानीय परिसदन में पत्रकार वार्ता के दौरान जमा खान ने कहा कि बिहार में जितना विकास का काम नीतीश कुमार के राज में हुआ उतना कार्य कभी नहीं हुआ. हालांकि इसके बाद भी कुछ लोग गड़बड़ी करने वाले हैं. उनके खिलाफ जांच चल रही है. तेजस्वी यादव का नाम लिए बिना कहा कि विपक्ष के नेता अनर्गल बयानबाजी करते हैं, लेकिन उनके माता-पिता ने भी सरकार चलाई है. उस समय बिहार की क्या स्थिति थी यह किसी से छिपी नहीं है.

प्रदेश में पुल गिरने को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि मामले में जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. विशेष राज्य पर जमा खान ने कहा कि यह हमारी पुरानी मांग है. लोग कहते थे जातीय गणना नहीं होगी, लेकिन यह कराई गई. उसी तरह बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलेगा. जमा खान ने कहा कि केंद्र में सरकार बनाने में नीतीश कुमार का जब हाथ लगा है तो देश और बिहार का संपूर्ण विकास होगा.

यह भी पढ़ें- Mukesh Sahani: बिहार विधानसभा चुनाव में विरोधियों से कैसे लड़ेगी VIP? मुकेश सहनी आज जिलाध्यक्षों को देंगे टिप्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget