एक्सप्लोरर

Mukesh Sahani: बिहार विधानसभा चुनाव में विरोधियों से कैसे लड़ेगी VIP? मुकेश सहनी आज जिलाध्यक्षों को देंगे टिप्स

Mukesh Sahani News: भागलपुर में होने वाली इस बैठक में प्रदेश के सभी जिलों के अध्यक्ष और कमेटी के अन्य लोग भी शामिल होंगे. अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा की जाएगी.

Mukesh Sahani Bihar Vidhan Sabha Chunav Preparation: वीआईपी के प्रमुख और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी (Mukesh Sahani) आज शुक्रवार (05 जुलाई) को भागलपुर के क्रूज में पार्टी के जिलाध्यक्षों के साथ एक बड़ी बैठक करने जा रहे हैं. माना जा रहा है कि विकासशील इंसान पार्टी (Vikassheel Insaan Party) ने बिहार में अगले साल 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी अभी से शुरू कर दी है.

बैठक में मौजूद रहेंगे पार्टी के सभी जिलाध्यक्ष

बिहार विधानसभा चुनाव में विरोधियों से कैसे पार्टी लड़ेगी और आगे की क्या कुछ रणनीति बनेगी इसको लेकर आज पार्टी सुप्रीमो मुकेश सहनी सभी जिलाध्यक्षों को टिप्स देंगे. पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने आज बताया कि पार्टी प्रमुख कल भागलपुर में पवित्र पावन गंगा की लहरों के बीच क्रूज पर प्रदेश के सभी जिलाध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे.

संगठन को और मजबूत करने को लेकर होगी चर्चा

देव ज्योति ने कहा कि मुकेश सहनी बाबूपुर घाट, सबौर, भागलपुर से क्रूज के माध्यम से विभिन्न जगहों का भ्रमण करते हुए पार्टी की कमेटी की बैठक करेंगे. इस बैठक में प्रदेश के सभी जिलों के अध्यक्ष और कमेटी के अन्य लोग भी शामिल होंगे. उन्होंने बताया कि बैठक में आगामी संभावित उप चुनावों और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा की जाएगी एवं संगठन को और मजबूत करने को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा.

बता दें कि लोकसभा चुनाव में मुकेश सहनी की पार्टी महागठबंधन में शामिल होकर तीन सीटों पर चुनाव लड़ी थी. आरजेडी ने तीन सीट दी थी. गोपालगंज, मोतिहारी और झंझारपुर में सहनी ने अपनी पार्टी से प्रत्याशियों को मौका दिया था. हालांकि किसी सीट पर जीत नहीं हुई. ऐसे में अब मुकेश सहनी अभी से ही अगले साल (2025) होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एक्टिव मोड में आने लगे हैं. 

यह भी पढ़ें- Bridge Collapsed: छपरा में पुल टूटा तो DM ने किया इनकार, abp बिहार पर खबर चली तो मौके पर भागे-भागे पहुंचे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
Embed widget