एक्सप्लोरर

'नेता का बेटा ही नेता बनेगा?', नीतीश कुमार की पार्टी ने लालू यादव के साथ किसको-किसको लपेटा?

Bihar News: जेडीयू एमएलसी श्री भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार की हुकूमत में राजतंत्र नहीं प्रजातंत्र है. एक गरीब का बेटा भी मुख्यमंत्री और मंत्री बन सकता है.

Bihar Politics: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी के नेता और जेडीयू एमएलसी श्री भगवान सिंह कुशवाहा (Sri Bhagwan Singh Kushwaha) ने सवाल उठाया है कि क्या नेता का बेटा ही नेता बनेगा? अपने बयान के जरिए उन्होंने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, जगदानंद सिंह और साथ ही मुलायम सिंह यादव का भी नाम लेते हुए हमला बोला. श्री भगवान सिंह कुशवाहा बीते सोमवार (29 जुलाई) को एक दिवसीय दौरे पर बक्सर पहुंचे थे. यहां सर्किट हाउस में उन्होंने पत्रकारों से बात की.

जेडीयू एमएलसी ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाया

जेडीयू एमएलसी का पार्टी के नेताओं ने स्वागत किया. इस दौरान श्री भगवान सिंह कुशवाहा ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाया और लालू यादव पर निशाना साधा. कहा कि बिहार में नीतीश सरकार समाज के हर वर्ग के लिए लोगों के अनुरूप योजना बनाकर टोला सेवक, विकास मित्र जैसे पदों का सृजन कर रोजगार का अवसर दे रही है. जातिगत आधार पर सर्वेक्षण पूरा कर सभी वर्ग के लोगों के लिए गरीबी रेखा का मूल्यांकन करते हुए उन्हें लाभ देने के लिए पार्टी गंभीर है.

नीतीश कुमार परिवारवाद के विरोधी- बोले जेडीयू एमएलसी

पत्रकारों के सवाल पर जवाब देते हुए उन्होंने समाजवाद को लेकर कहा कि नीतीश कुमार परिवारवाद के विरोधी हैं. लालू प्रसाद यादव और जगदानंद सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि ये लोग देश के सुपर समाजवादी लोग हैं. उन्होंने मुलायम सिंह और उनके परिवार पर भी निशाना साधा. कहा यही लोग समाजवादी हैं? नीतीश कुमार की हुकूमत में राजतंत्र नहीं प्रजातंत्र है. क्या नेता का बेटा ही नेता बनेगा? एक गरीब का बेटा भी मुख्यमंत्री और मंत्री बन सकता है.

वहीं दूसरी ओर इस सवाल पर कि टोला सेवक एवं विकास मित्र धरातल पर काम नहीं करते. इस पर भगवान सिंह कुशवाहा ने गोलमोल जवाब दिया. कहा, "पत्रकार आप लोग हैं, खबर बनाइए, उस पर सरकार संज्ञान लेगी."

यह भी पढ़ें- NEET Paper Leak Case: नीट पेपर लीक मामले में CBI ने सॉल्वर रौनक को रिमांड पर लिया, मुंबई से हुआ था गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget