एक्सप्लोरर

NEET Paper Leak Case: नीट पेपर लीक मामले में CBI ने सॉल्वर रौनक को रिमांड पर लिया, मुंबई से हुआ था गिरफ्तार

NEET Paper Leak Case: नीट पेपर लीक मामले में अदालत ने सीबीआई को रौनक की दो अगस्त तक की रिमांड दे दी है. सीबीआई अब इससे कड़ी पूछताछ करेगी. उम्मीद के कि इस मामले में कुछ बड़े खुलासे होंगे.

Solver Taken On Remand In NEET Paper Leak Case: नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई को एक और सफलता हाथ लगी है. मामले की जांच में जुटी टीम ने बीते शनिवार को सॉल्वर गैंग के सदस्य रौनक को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया. सोमवार (29 जुलाई) को उसे पटना लाया गया और सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया गया. सीबीआई की टीम ने उसके रिमांड की मांग की थी, जिसके बाद अदालत ने सीबीआई को रौनक की दो अगस्त तक की रिमांड दे दी है. 

छात्रों की निशानदेही पर हुई गिरफ्तारी

शक है कि 5 मई को हुई नीट परीक्षा से एक दिन पहले 4 मई को रौनक हजारीबाग पेपर सॉल्व करने गया था. इससे पहले 18 जुलाई को इस मामले में सीबीआई ने पटना से एमबीबीएस के चार छात्रों को गिरफ्तार किया था. पूछताछ के बाद इन सभी को गिरफ्तार किया गया था और इसके बाद इनके हॉस्टल के कमरों को भी सील कर दिया गया. सूत्र के मुताबिक उन्हीं की निशानदेही पर रौनक की गिरफ्तारी हुई है. उम्मीद है कि रौनक से पूछताछ में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं. 

इसके अलावा रिम्स की एक छात्रा सुरभि कुमारी को भी टीम ने गिरफ्तार किया था. इस छात्रा पर भी 5 मई को हजारीबाग में पेपर सॉल्व करने के लिए मौजूद होने का आरोप है. इन सभी से कड़ी पूछताछ की गई, जिसमें कई खुलासे हुए हैं. पूछताछ में ही ये खुलासा हुआ कि पटना एम्स के इन छात्रों को 5 मई को आयोजित परीक्षा से पहले लीक हुए पेपर को सॉल्व करने के लिए पटना के एक होटल में ले जाया गया था. 

मामले में अब तक छह प्राथमिकी दर्ज

अब इस मामले में एक और आरोपी की गिरफ्तारी हो गई है, जिससे सीबीआई दो अगस्त तक पूछताछ करेगी. बता दें कि मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही सीबीआई ने अब तक छह प्राथमिकी दर्ज की है. इस साल पांच मई को 571 शहरों के 4,750 केंद्रों पर नीट-यूजी परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें 23 लाख से ज़्यादा परीक्षार्थी शामिल हुए थे. 

ये भी पढ़ेंः Bihar News: बिहार संपर्क क्रांति के दो हिस्सों में बंटने के मामले में एक्शन, सीनियर सेक्शन इंजीनियर और एमसीएम सस्पेंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD March Highlights: तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'
RJD का लोकभवन मार्च: तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
तेजस्वी यादव पर भड़के गिरिराज सिंह, 'अपने ही गुट की सरकार का…'
तेजस्वी यादव पर भड़के गिरिराज सिंह, 'अपने ही गुट की सरकार का…'
बिहार: सभी जिलों में बनेगी दंगा निरोधी दस्ता इकाई, सम्राट सरकार का फैसला
बिहार: सभी जिलों में बनेगी दंगा निरोधी दस्ता इकाई, सम्राट सरकार का फैसला

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget