एक्सप्लोरर

Chirag Paswan: खरमास खत्म होते ही CM नीतीश की पार्टी में होगी टूट, चिराग पासवान ने कहा- BJP और मेरे संपर्क में कई नेता

Chirag Paswan News: चिराग पासवान जमुई से सांसद हैं. जेडीयू में टूट के अलावा कांग्रेस 'डोनेट फॉर देश' के नाम से जो अभियान चला रहा है उस पर चिराग पासवान ने सवाल उठाए.

दिल्ली/पटना: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के जमुई से सांसद चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की पार्टी को लेकर सोमवार (18 दिसंबर) को एक बड़ा दावा किया है. चिराग पासवान ने कहा कि खरमास खत्म होते ही जेडीयू (JDU) में बड़ी टूट होगी. चिराग पासवान ने अपने बयान में यह भी कहा कि जेडीयू के कई नेता मेरे संपर्क में हैं. कुछ नेता बीजेपी के संपर्क में हैं.

वहीं दूसरी ओर कांग्रेस 'डोनेट फॉर देश' के नाम से जो अभियान चला रही है उस पर चिराग पासवान ने सवाल उठाए. चिराग पासवान ने इसको लेकर कहा कि अपने निजी काम के लिए और चुनाव लड़ने के लिए जो पैसे जुटाए जा रहे हैं उसके लिए देश के नाम का इस्तेमाल किया जा रहा है. इसको स्वीकार नहीं किया जा सकता.

इसके पहले भी कई बार यह दावा कर चुके हैं चिराग

बता दें कि चिराग पासवान ने सीएम नीतीश की पार्टी में टूट का यह दावा कोई पहली बार नहीं किया है. इसके पहले भी वो इस तरह की बात कई बार कह चुके हैं. अभी पिछले ही महीने नवंबर में चिराग पासवान ने यही बात कही थी. चिराग ने कहा था कि खरमास के बाद जेडीयू में बड़ी टूट होगी. कोई नाम लेने वाला नहीं बचेगा. एक बार फिर चिराग ने इस तरह के बयान को दोहराया है.

'कौन सा मॉडल लेकर जाएंगे नीतीश कुमार?'

गौरतलब हो कि चिराग पासवान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जुबानी हमला करते रहते हैं. वाराणसी में 24 दिसंबर को नीतीश कुमार की रैली टल गई. हालांकि इसको लेकर भी चिराग ने नीतीश कुमार के विकास मॉडल पर सवाल किया था. नीतीश कुमार से पूछा था कि वाराणसी जब लोगों के बीच जाएंगे तो कौन सा मॉडल लेकर जाएंगे? अब जब 19 दिसंबर को दिल्ली में इंडी गठबंधन की चौथी बैठक होने वाली है तो एक बार फिर से जुबानी हमले तेज हो गए हैं.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: लालू के PM मोदी वाले बयान पर BJP का जवाब, सम्राट चौधरी बोले- कितनी बार हारे हैं याद भी नहीं होगा

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवादा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, बुलेट बाइक और 50 हजार की थी मांग... पति समेत 10 पर FIR
नवादा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, बुलेट बाइक और 50 हजार की थी मांग... पति समेत 10 पर FIR
'हनुमान जी का अपमान करने वाली BJP को...', बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर ने साधा निशाना
'हनुमान जी का अपमान करने वाली BJP को...', बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर ने साधा निशाना
बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है? CM सम्राट ने बुलाई NDA की बड़ी बैठक, नीतीश कुमार भी होंगे शामिल
बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है? CM सम्राट ने बुलाई NDA की बड़ी बैठक, नीतीश कुमार भी होंगे शामिल
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
Embed widget