एक्सप्लोरर

Bihar Politics: लालू के PM मोदी वाले बयान पर BJP का जवाब, सम्राट चौधरी बोले- कितनी बार हारे हैं याद भी नहीं होगा

Samrat Choudhary Reaction on Lalu Yadav: सम्राट चौधरी ने कहा कि किसी भी हाल में एनडीए और बीजेपी बिहार की 40 की 40 लोकसभा सीट जीतेगी. वह पत्रकारों से बात कर रहे थे.

पटना: देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार (19 दिसंबर) को होने वाली इंडिया गठबंधन (I.N.D.I.A Alliance) की चौथी बैठक से पहले सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है. इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होने के लिए लालू यादव (Lalu Yadav) सोमवार (18 दिसंबर) को दिल्ली रवाना हुए. उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को हटाने के लिए बैठक में जा रहे हैं. सवालों के जवाब में यह भी कह दिया कौन हैं नरेंद्र मोदी? अब लालू के पीएम मोदी (PM Modi) को लेकर दिए गए बयान पर बीजेपी का जवाब आया है.

बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने तंज कसते हुए कहा कि वे मजाक कर रहे होंगे. कितनी बार लालू यादव हारे हैं उनको गिनती याद है क्या? अभी पांच राज्यों के चुनाव में इंडिया गठबंधन का क्या हाल हुआ है वह पूरा देश जानता है. लालू यादव बिहार में आपराधिक छवि के चेहरे हैं जिसको जेडीयू के नेताओं ने प्रूफ किया है. चारा चोरी करने वाले लोग हैं, यह क्या बोलेंगे.

'बिहार में 40 की 40 सीट जीतेंगे'

पटना एयरपोर्ट पर सम्राट चौधरी ने पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहा कि किसी भी हाल में एनडीए और बीजेपी बिहार की 40 की 40 लोकसभा सीट जीतेगी. इंडिया गठबंधन की फिर से हो रही बैठक को लेकर सम्राट चौधरी ने कहा हम लोग तो सोचे थे कि नीतीश कुमार हम लोगों को छोड़कर भागे हैं तो हो सकता है प्रधानमंत्री के उम्मीदवार हो जाएंगे, लेकिन उनका क्या हाल किया है उन लोगों ने वह तो पूरा देश जान रहा है.

अंत में नीतीश कुमार को आड़े हाथों लेते हुए सम्राट चौधरी ने कहा, "आज नीतीश बाबू क्या बोल रहे हैं? अंड बंड जो उनकी भाषा है वह लगातार बोलते हैं. हम लोग समझ चुके हैं कि इंडिया गठबंधन के लोगों ने नीतीश कुमार का हाल क्या कर दिया है." नीतीश कुमार के प्रधानमंत्री उम्मीदवार की मांग पर कहा जनता तय करती है क्या होगा.

यह भी पढ़ें- I.N.D.I.A Alliance Meeting: नरेंद्र मोदी का नाम सुनते ही तमतमाए लालू यादव, दिल्ली में बैठक से पहले कह दी बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
Arwal News: अरवल में बच्चों की थाली में निकले कीड़े! डर के मारे फेंका MDM
अरवल में बच्चों की थाली में निकले कीड़े! डर के मारे फेंका MDM
बिहार के लिए मोदी सरकार ने खोला खजाना, इन 3 जिलों को होगा बंपर फायदा
बिहार के लिए मोदी सरकार ने खोला खजाना, इन 3 जिलों को होगा बंपर फायदा
RJD March Highlights: तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'
RJD का लोकभवन मार्च: तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget