एक्सप्लोरर

Gopal Mandal News: पहले 'गाली' दी, फिर 'लाइन' पर आए जेडीयू विधायक गोपाल मंडल, पत्रकारों से कही ये बात

Gopal Mandal Controversy: जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया. वहीं, अब इस प्रकरण पर गोपाल मंडल ने माफी मांगी है.

पटना: पत्रकारों के सवालों पर जेडीयू विधायक गोपाल मंडल (JDU MLA Gopal Mandal) के आपत्तिजनक बयान के बाद बिहार की सियासत गरमा गई है. इस बवाल के दौरान गोपाल मंडल ने शुक्रवार को वीडियो जारी कर मामले पर सफाई दी है. उन्होंने कहा कि अगर मेरी बात से किसी पत्रकार को कष्ट पहुंचा है तो उसके लिए क्षमा प्रार्थी हैं. आगे उन्होंने कहा कि हम चार बार चुनाव जीते हैं कोई दबंगई करके नहीं जीते हैं. हम किसी को कुछ नहीं बोले हैं, लेकिन अगर ऐसा किसी को लगा है तो इसके लिए क्षमा प्रार्थी हैं. मुख्यमंत्री से मिलने पार्टी कार्यालय पहुंचे थे. इस दौरान पत्रकारों ने सवाल किया कि भागलपुर अस्पताल में रिवॉल्वर (Gopal Mandal Viral Video) लहराते हैं तो इस सवाल पर मैंने कहा ऐसी कोई बात नहीं है. इस संबंध में सारी कहानी सुना दी.

किसी को गाली नहीं दी है- गोपाल मंडल 

गोपाल मंडल ने कहा कि पत्रकारों के सवाल के दौरान उन्होंने माइक से चोट पहुंचाई. आगे कहा कि अस्पताल में पोती के इलाज के लिए गए थे. रिवॉल्वर पैंट से स्लिप कर गया तो उसको हाथ में ले लिए थे. किसी को देना भी नहीं था. इस बात पर पत्रकारों ने कहा कि रिवॉल्वर लहराईगा? इस दौरान उनके माइक से चोट भी आई. इसके बाद हमारे आदमी और बॉडीगार्ड हटाने का काम कर रहे थे. इस पर उनको कहा कि ऐसा क्यों करते हो? पत्रकारों से बात करने दों. ऐसी कोई मंशा नहीं है. किसी को गाली नहीं दी है, कोई अशब्द नहीं बोले हैं. अपने आदमी को डांटे हैं. यही पूरी कहानी है.

पत्रकारों के सवालों पर मर्यादा भूले गोपाल मंडल

बता दें कि जेडीयू विधायक गोपाल मंडल से पत्रकारों ने सवाल किया कि आप रिवॉल्वर लेकर अस्पताल में पहुंचे थे. इसी पर विधायक जवाब देते हुए उत्तेजित हो गए. उन्होंने कहा कि "लहराएंगे पिस्टल... तू लोग (पत्रकार) हमारा बाप हो." हालांकि सवाल के जवाब में पहले जेडीयू विधायक गोपाल मंडल शांति से बहाना बना रहे थे. गोपाल मंडल ने कहा, "बेल्ट छूट गया था और रिवॉल्वर ले लिया. रिवॉल्वर पैजामा में रख लिए. " इतना कहते ही पत्रकारों ने सवाल किया कि आप हाथ में लेकर लहराइगा? जिसके जवाब में विधायक भाषा की मर्यादा भूल गए.

ये भी पढ़ें: JDU Reaction: गोपाल मंडल के आपत्तिजनक बयान पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, अशोक चौधरी बोले- 'यह पिस्तौल और...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह JDU से OUT होंगे? पार्टी का आया बड़ा बयान, 'कुछ लोग…'
अनंत सिंह JDU से OUT होंगे? पार्टी का आया बड़ा बयान, 'कुछ लोग…'
पटना में जितिया पर अलर्ट, घाटों पर होगी निगरानी, DM ने जारी किए निर्देश
पटना में जितिया पर अलर्ट, घाटों पर होगी निगरानी, DM ने जारी किए निर्देश
प्रशांत किशोर ने बताया CM सम्राट को हटाने का प्लान! बोले- 'एक बार…'
प्रशांत किशोर ने बताया CM सम्राट को हटाने का प्लान! बोले- 'एक बार…'
पूर्व DGP विनय कुमार की नई पारी, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त
पूर्व DGP विनय कुमार की नई पारी, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त

वीडियोज

YRKKH: कबीर-मायरा का बड़ा कदम! घर से भागकर आए मुंबई, तलाश में दर-दर भटके अभिरा-अरमान
Bollywood News: अक्टूबर में फिल्मों का महा क्लैश, स्टार पावर से बॉक्स ऑफिस गरम (01.10.26)
पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चंद्रबाबू नायडू का चौंकाने वाला दावा, 'सर्वे से पता चलता है कि NDA...'
चंद्रबाबू नायडू का चौंकाने वाला दावा, 'सर्वे से पता चलता है कि NDA...'
पंजाब कांग्रेस चीफ पद 'छोड़ने' के बाद वडिंग की पहली प्रतिक्रिया, 'अपनों से...'
पंजाब कांग्रेस चीफ पद 'छोड़ने' के बाद वडिंग की पहली प्रतिक्रिया, 'अपनों से...'
बदल जाएगा टेस्ट मैच की गेंद का रंग! ICC ने बनाया बड़ा प्लान
बदल जाएगा टेस्ट मैच की गेंद का रंग! ICC ने बनाया बड़ा प्लान
दादा बने नवजोत सिंह सिद्धू, घर आई नन्ही परी, पोती का नाम भी किया रिवील
दादा बने नवजोत सिंह सिद्धू, घर आई नन्ही परी, पोती का नाम भी किया रिवील
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
गुमशुदा पत्नी को सामने देख फूट-फूटकर रोया पति, वीडियो देख इंटरनेट इमोशनल
गुमशुदा पत्नी को सामने देख फूट-फूटकर रोया पति, वीडियो देख इंटरनेट इमोशनल
फैमिली स्कूटर कैसे बदल रहे EV मार्केट की चाल, क्यों है इसमें फायदा?
फैमिली स्कूटर कैसे बदल रहे EV मार्केट की चाल, क्यों है इसमें फायदा?
Embed widget