एक्सप्लोरर

Bageshwar Dham: नीतीश कुमार की पार्टी बोली- बाबा को राजनीति करनी है तो खुलकर आएं, जानें BJP ने क्या जवाब दिया

Politics on Pandit Dhirendra Shastri: जेडीयू एमएलसी खालिद अनवर ने बाबा पर सवाल उठाए हैं. कहा कि एक कम्युनिटी को टारगेट करने की कोशिश हो रही है. यह बहुत खतरनाक है.

पटना: बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) के आचार्य पंडित धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) 13 मई से पटना में हैं. एक तरफ उनके प्रवचन को सुनने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है तो वहीं दूसरी ओर बिहार में राजनीति भी खूब हो रही है. सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की पार्टी के एमएलसी खालिद अनवर ने बाबा पर सवाल उठाते हुए मंगलवार (16 मई) को बयान दिया कि क्या बाबा बिहार में राजनीति करने के लिए आए हैं?

खालिद अनवर ने कहा कि बाबा प्रवचन करने के लिए आए तो उन्हें हमारी सरकार की ओर से जो भी सुरक्षा देनी थी उसे मुहैया कराई गई. जिस तरीके से एक कम्युनिटी को टारगेट करने की बीजेपी द्वारा कोशिश की जा रही है यह बहुत खतरनाक है. इसको हम लोग छोड़ने वाले नहीं हैं. आगे कहा कि जो लोग भी धर्म के नाम पर नफरत फैलाने का काम और आग लगाने का काम करेंगे उसे हमारी महागठबंधन की सरकार छोड़ने वाली नहीं है.

'हिंदू राष्ट्र पर बोलने की क्या जरूरत?'

जेडीयू एमएलसी ने अपने बयान में बाबा बागेश्वर पर भी हमला बोला. खालिद अनवर ने कहा कि बहुत हैरत हो रही है कि बाबा यहां आए थे यहां कथा सुनाने के लिए और भारतीय जनता पार्टी उनके नाम पर किस तरह की हरकतें कर रही है. बाबा को क्या जरूरत पड़ी यह बोलने की कि भारत हिंदू राष्ट्र बनेगा? भारत में सबको जय श्री राम बोलना पड़ेगा? आप क्या किसी पॉलिटिकल पार्टी के एजेंडे पर काम कर रहे हैं? अगर आप पॉलिटिक्स करना चाहते हैं तो खुलकर आइए. सब लोग करते हैं.

बीजेपी बोली- बाबा के समर्थक जो सुनना चाहते हैं वही कहते हैं

एमएलसी खालिद अनवर के बयान के बाद पलटवार करते हुए बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री रहे नीरज कुमार बबलू ने कहा कि बाबा के प्रवचन में जिस तरह से भीड़ जुट रही है इसको देखकर महागठबंधन के लोग बेचैन हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी बात है कि यह लोग तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं. दूसरे समाज को खुश करने में लगे हुए रहते हैं. यह लोग हिंदू विरोधी हो गए हैं इसलिए अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं. नीरज बबलू ने कहा कि बाबा आए हैं और प्रवचन दे रहे हैं इसमें लोगों को क्या परेशानी है. आगे नीरज बबलू ने कहा कि बाबा के करोड़ों समर्थक जो सुनना चाहते हैं बाबा सुना रहे हैं.

यह भी पढ़ें- पटना में भक्तों को देखकर खुद को रोक नहीं पाए बाबा, रात में होटल के बाहर लगाया दरबार, सड़क पर बैठ गए लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Ration Card: बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget