एक्सप्लोरर

NDA में रार या I.N.D.I.A से प्यार! अश्विनी चौबे के बयान से उठे तूफान के बीच CM नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

Bihar CM Nitish Kumar: नीतीश कुमार आज 10:30 बजे दिल्ली रवाना होंगे. अभी लोकसभा सत्र चल रहा है और सभी सांसद दिल्ली में हैं. आज नीतीश सभी सांसदों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर बैठक करेंगे.

Nitish Kumar JDU National Executive Meeting: बिहार बीजेपी के कद्दावर नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे अश्विनी चौबे के एक बयान से बिहार के सियासी गलियारे में तूफान उठ गया है. अश्विनी चौबे ने 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार बनाने की मंशा जाहिर कर दी है. ऐसे में सियासी गलियारों में बयानबाजी का दौर भी शुरू हो गया. इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज शुक्रवार (28 जून) को तीन दिवसीय दौरे पर दिल्ली रवाना हो रहे हैं.

नीतीश कुमार आज 10:30 बजे दिल्ली रवाना होंगे. हालांकि यह प्रोग्राम उनका पहले से तय था. दिल्ली में कल (29 जून) राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होनी है. इसके बाद फिर 30 जून को नीतीश कुमार पटना लौट जाएंगे. अभी लोकसभा सत्र चल रहा है और सभी सांसद दिल्ली में हैं. आज नीतीश कुमार सभी सांसदों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर बैठक करेंगे.

हार-जीत वाली सीटों पर भी बैठक में होगी समीक्षा

खबर है कि सीएम नीतीश कुमार लोकसभा चुनाव में हार-जीत वाली सीटों की समीक्षा भी करेंगे. इस बीच अश्विनी चौबे के एक बयान से जेडीयू नेताओं में रोष दिख रहा है और यह बात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कानों तक भी गई है. ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि आगामी 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव के लिए नीतीश कुमार इस बैठक में कुछ रणनीति पर चर्चा कर सकते हैं.

बता दें कि नीतीश कुमार अचानक फैसला लेने में माहिर हैं. ऐसे में अश्विनी चौबे के बयान से एक बार फिर सवाल उठ रहे हैं कि कहीं बिहार में फिर एनडीए में दरार की स्थिति उत्पन्न ना हो जाए. हालांकि जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने साफ कर दिया है कि अश्विनी चौबे पार्टी में अभी कुछ नहीं हैं. प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पहले ही कह दिया है कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में 2025 में चुनाव लड़ा जाएगा.

बीते गुरुवार को भागलपुर में अश्विनी चौबे ने बिहार की सियासत पर एक बयान दिया था. कहा था कि एनडीए 2025 के चुनाव में बीजेपी के नेतृत्व में लड़े. यह भी कहा था कि हम बिना कोई लोभ लालच के संगठन को मजबूत करने में जुटेंगे. हालांकि उन्होंने यह भी कहा है कि नीतीश कुमार पहले से एनडीए के साथ हैं और आगे भी हम लोग लेकर चलेंगे. 

यह भी पढ़ें- अश्विनी चौबे के बयान पर RJD की बड़ी भविष्यवाणी, 'BJP 2025 में नीतीश कुमार के...'

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Winners List: बिहार की 8 एमएलसी सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार की 8 MLC सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार टेंडर घोटाला: IAS धर्मेंद्र कुमार से 6 घंटे पूछताछ, रिशु श्री से कनेक्शन पर सवाल
बिहार टेंडर घोटाला: 6 IAS रडार पर, ED की पूछताछ से मची हलचल
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
बिहार विधानमंडलः नए MLC को जल्द मिलेगा मौका, 30 नवंबर से सदन की कार्यवाही
बिहार विधानमंडलः नए MLC को जल्द मिलेगा मौका, 30 नवंबर से सदन की कार्यवाही

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
'कल मोदी जी बहुत खुश हो गए थे', नागपुर में कांग्रेस की जीत पर संजय राउत का तंज
'कल मोदी जी बहुत खुश हो गए थे', नागपुर में कांग्रेस की जीत पर संजय राउत का तंज
Amla Storage Tips: आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
Embed widget