एक्सप्लोरर

तेजस्वी के CM बनने तक जारी रहेगी नीतीश-लालू की कुश्ती, सुशील मोदी ने बताया सुधाकर सिंह क्यों दे रहे ऐसे बयान

Bihar Politics: सुशील मोदी ने कहा कि या तो लालू प्रसाद जेडीयू को तोड़कर तेजस्वी को सीएम बनवा लें या नीतीश कुमार आरजेडी से समझौते के मुताबिक तेजस्वी को कुर्सी सौंप दिल्ली की राजनीति में चले जाएं.

पटना: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने मंगलवार को बयान जारी कर कहा कि सुधाकर सिंह (Sudhakar Singh) के तीखे बयान और आरजेडी कोटे के मंत्रियों के मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का बहिष्कार करने से महागठबंधन में जो महासंग्राम छिड़ा है, वह तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के मुख्यमंत्री बनने तक रुकेगा नहीं. उन्होंने यह भी बताया कि सुधाकर सिंह (Sudhakar Singh) क्यों ऐसे बयान दे रहे हैं.

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि आरजेडी सुप्रीमो की मौन स्वीकृति से सुधाकर सिंह तीखे बयान दे रहे हैं. कहा कि अब या तो लालू प्रसाद जेडीयू को तोड़कर तेजस्वी को सीएम बनवा लें या नीतीश कुमार आरजेडी से समझौते के मुताबिक तेजस्वी को कुर्सी सौंप कर दिल्ली की राजनीति में चले जाएं. नीतीश कुमार "जंगलराज" शब्द का प्रयोग किए बिना अपनी सभाओं में पहले के दौर की बार-बार याद दिला कर तेजस्वी के माता-पिता के उस शासन पर बहुत महीन तरीके से हमला कर रहे हैं, जब लोग शाम के बाद डर से बाहर नहीं निकलते थे.

'कभी हमारे मंत्रियों ने बहिष्कार नहीं किया'

आगे सुशील मोदी ने कहा कि तेजस्वी यादव बताएं कि अगर सब-कुछ ठीक है, तो आरजेडी कोटे के मंत्रियों ने मुख्यमंत्री के जल-जीवन-हरियाली कार्यक्रम का बहिष्कार क्यों किया? वे खुद क्यों अनुपस्थित थे? जब बीजेपी नीतीश सरकार में शामिल थी तब हमारे दल के किसी मंत्री ने कभी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का बहिष्कार नहीं किया.

जब सुधाकर सिंह मुख्यमंत्री को 'शिखंडी' और 'तानाशाह' कह रहे हैं, तो क्या लालू प्रसाद की जानकारी के बिना सीएम पर ऐसे तीखे हमले हो सकते हैं? अगर महागठबंधन पर बयान देने के लिए केवल लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव अधिकृत हैं तब शिवानंद तिवारी कैसे बयान देते हैं? उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद और नीतीश कुमार दोनों के बीच नूरा-कुश्ती चल रही है.

यह भी पढ़ें- Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की यात्रा में शामिल नहीं होगी JDU, नीतीश बोले- बैठकर तय होगा विपक्ष का चेहरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Ration Card: बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget