एक्सप्लोरर

JDU-बीजेपी में शुरू हुई सीटों की लड़ाई, नीतीश कुमार के करीबी बोले- 'जब मन बन जाता है तो आगे युद्ध...'

JDU MLC Sanjay Singh: बिहार विधानसभा चुनाव में अभी लंबा वक्त है लेकिन नेताओं ने तैयारी शुरू कर दी है. जेडीयू के एमएलसी संजय सिंह ने बीजेपी के विधायक की सीट पर दावा ठोका है.

Bihar Politics: बिहार में 2025 में विधानसभा का चुनाव होना है. अभी लंबा वक्त जरूर है लेकिन अभी से ही सीटों पर दावा ठोका जाने लगा है. ऐसा लग रहा है कि नेताओं ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है. सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की पार्टी से एमएलसी संजय सिंह (MLC Sanjay Singh) ने बीजेपी को टेंशन देने वाला ऐलान कर दिया है. राजधानी पटना के बाढ़ विधानसभा सीट से जेडीयू एमएलसी संजय सिंह ने चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है. 

संजय सिंह का वीडियो सामने आया है जिसमें वह कुछ लोगों से यह बात कह रहे हैं. जिस सीट से संजय सिंह ने दावा ठोका है वहां से अभी बीजेपी के ज्ञानू सिंह विधायक हैं. संजय सिंह समझाते हुए कह रहे हैं कि हम चुनाव लड़ेंगे और बाढ़ से ही लड़ेंगे. आप लोग चिंता मत करिए. जब मन बन जाता है तो आगे युद्ध के मैदान में क्या होगा इससे घबराना नहीं चाहिए. युद्ध के मैदान में कूद गए हैं तो अंतिम हद तक हम लड़ाई लड़ेंगे. अब संजय सिंह के इस ऐलान के बाद सियासी बवाल मच गया है. अब देखना होगा कि बीजेपी इस पर क्या कहती है.

बाढ़ से 2005 से विधायक हैं ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू

बाढ़ विधानसभा सीट राजपूत बहुल क्षेत्र है. पटना जिले का मिनी चित्तौड़गढ़ भी कहा जाता है. ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू राजपूत जाति से आते हैं. हालांकि वह बाढ़ के रहने वाले नहीं हैं. उनका अपना घर बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र के रुकनपुरा में है, लेकिन 2005 से ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू  अभी बाढ़ विधानसभा के विधायक हैं. बीजेपी से पहले ज्ञानू जेडीयू में थे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का संसदीय क्षेत्र होने के कारण ज्ञानू वह सीएम के काफी करीबी रहे थे. ऐसे में नीतीश कुमार ने  2005 में उन्हें टिकट दिया था. 2005 से 2015 तक दो बार 10 सालों तक वे जेडीयू के टिकट पर चुनाव लड़कर जीते. 2015 में वह बीजेपी के साथ चले गए और अभी भी विधायक बने हुए हैं.

बीजेपी में जाने के बाद भी ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू नीतीश कुमार के काफी करीबी रहे हैं. करीब आठ महीने पूर्व जब नीतीश कुमार महागठबंधन में थे और चर्चा हो रही थी कि वो फिर से एनडीए में शामिल होंगे तो उस समय सबसे पहले ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने ही ऐलान किया था कि नीतीश कुमार आएंगे. अब नीतीश के नवरत्नों में एक संजय सिंह भी हैं जो ज्ञानू के विधानसभा क्षेत्र पर दावेदारी कर रहे हैं. संजय सिंह भी बाढ़ क्षेत्र के रहने वाले नहीं हैं. वह भागलपुर के नवगछिया के रहने वाले हैं. अब देखना होगा कि इस सीट पर किसकी दावेदारी पक्की होती है.

यह भी पढ़ें- Good News: बिहार के इन 3 जिलों में मिला 'सोना', बमबम होने जा रही नीतीश सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, छात्रों पर हुए लाठीचार्ज पर बोले- 'जब प्रधानमंत्री…'
प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, CJP पर हुए लाठीचार्ज पर बोले- 'जब प्रधानमंत्री…'
CJP के प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज पर JDU विधायक अनत सिंह का बड़ा बयान, 'छात्रों को…'
CJP के प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज पर JDU विधायक अनत सिंह का बड़ा बयान, 'छात्रों को…'
खेसारी लाल यादव छात्रों के समर्थन में उतरे, CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर कहा- 'मैं सरकार…'
खेसारी लाल यादव छात्रों के समर्थन में उतरे, CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर कहा- 'मैं सरकार…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Embed widget