एक्सप्लोरर

'अब समय है कि…', तनाव के बीच JDU का बड़ा बयान, इस सांसद को क्यों कह दिया मरने के लिए तैयार रहें?

India Pakistan Tension: जेडीयू मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि जब हमारे क्षेत्र में आकर यह आतंक फैलाएंगे तो अब समय है कि इनको सबक सिखाया जाए. घाव को लंबे समय तक पालकर रखने पर कैंसर हो जाता है.

India Pakistan Tension: भारत-पाकिस्तान में जारी तनाव के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के नेता और मंत्री अशोक चौधरी ने बड़ा बयान दिया है. शुक्रवार (09 मई, 2025) को वो पटना में पत्रकारों से बात कर रहे थे. अशोक चौधरी ने कहा कि आने वाली पीढ़ी के लिए पाकिस्तान का इलाज करना जरूरी है. यह इलाज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के नेतृत्व में ही संभव है.

हालांकि पहले अशोक चौधरी भारतीय सेना की कार्रवाई पर कुछ बोलने से बचते रहे. कहा कि इन विषयों पर मैं कुछ नहीं कह सकता हूं क्योंकि यह राष्ट्रीय मुद्दा है. सुरक्षा से संबंधित मुद्दा है. इसकी सही जानकारी विदेश मंत्री एवं रक्षा मंत्री दे सकते हैं. जब उनसे यह पूछा गया कि आरा के सांसद सुदामा प्रसाद ने युद्ध न कर बातचीत के जरिए हल निकालने की बात कही है. इस पर मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि ऐसे लोग जब मुंबई में अटैक हुआ तब बात करते रह गए थे. जब पार्लियामेंट पर अटैक हुआ तब यह बात करते रह गए थे.

'अब समय है कि इनको सबक सिखाया जाए'

अशोक चौधरी ने कहा, "जब हमारे क्षेत्र में आकर यह आतंक फैलाएंगे तो अब समय है कि इनको सबक सिखाया जाए. घाव को लंबे समय तक पालकर रखने पर कैंसर हो जाता है." सांसद सुदामा प्रसाद की ओर से सिविलियन के मरने पर सवाल खड़ा करने को लेकर अशोक चौधरी ने कहा, "जब सेना मर सकती है तो हम लोग क्यों नहीं मर सकते? जब देश की रक्षा के लिए हमारी आर्मी मर सकती है तो आम जनता… हम लोग क्यों नहीं? सुदामा प्रसाद को भी मरने के लिए तैयार रहना चाहिए."

अशोक चौधरी ने कहा कि जो हमारे यहां आतंकवाद को बढ़ावा देगा, निहत्थे लोगों पर वार करेगा, आतंकवाद को अपने यहां पनाह देगा तो कब तक भारत चुप रहेगा? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बॉर्डर एरिया के निरीक्षण पर मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि हमारे राज्य का बॉर्डर जिन-जिन देशों से लगा हुआ है वहां मुख्यमंत्री को जाना चाहिए. संवेदनशील मुद्दों को देखना चाहिए और सिक्योरिटी को ब्रीफ करना चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
PM आवास के पास राहुल गांधी के धरने पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'लगता है कि...'
PM आवास के पास राहुल गांधी के धरने पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'लगता है कि...'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
Embed widget