एक्सप्लोरर

Ethanol Plant: बिहार में इथेनॉल का नया प्लांट शुरू, CM नीतीश ने किया उद्घाटन, जानिए हर दिन कितना होगा उत्पादन

Bihar CM Nitish Kumar: मुख्यमंत्री ने इथेनॉल प्लांट परिसर में पौधरोपण भी किया. सरदार पटेल कॉलेज परिसर में भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की आदमकद प्रतिमा का अनावरण भी हुआ.

पटना: बिहार के नालंदा में नए इथेनॉल प्लांट (Nalanda Ethanol Plant) का सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने मंगलवार (31 अक्टूबर) को उद्घाटन किया. नालंदा के बेन प्रखंड के ग्राम अरावन में पटेल एग्री इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड (Patel Agri Industries Private Limited) की ओर से 30 एकड़ में इस प्लांट को बनाया गया है. नीतीश कुमार ने फीता काटकर एवं शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया. इस संयंत्र की कुल क्षमता 500 किलो लीटर प्रतिदिन है.

मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर इथेनॉल प्लांट के कार्य का भी शुभारंभ किया. इस दौरान नीतीश कुमार ने इथेनॉल प्लांट का निरीक्षण किया. यहां की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी भी ली. इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इथेनॉल प्लांट परिसर में पौधरोपण भी किया.

Ethanol Plant: बिहार में इथेनॉल का नया प्लांट शुरू, CM नीतीश ने किया उद्घाटन, जानिए हर दिन कितना होगा उत्पादन

इस अवसर पर उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ, जेडीयू सांसद कौशलेंद्र कुमार, विधायक डॉ. जीतेंद्र कुमार, विधान पार्षद रीना यादव, पूर्व विधायक चंद्रसेन प्रसाद, पूर्व विधायक ई. सुनील कुमार, पूर्व विधायक राजीव रंजन, पूर्व विधायक हीरा बिंद, पूर्व विधान पार्षद राजू यादव, पटेल एग्री इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक डॉ. दिलीप पटेल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का किया गया अनावरण

वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नालंदा के हिलसा के मई स्थित सरदार पटेल कॉलेज परिसर में भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया. मुख्यमंत्री ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी और नमन किया.

Ethanol Plant: बिहार में इथेनॉल का नया प्लांट शुरू, CM नीतीश ने किया उद्घाटन, जानिए हर दिन कितना होगा उत्पादन

सीएम नीतीश कुमार ने सरदार पटेल कॉलेज के विज्ञान भवन का भूमि पूजन कर शिलान्यास और कार्यारंभ किया. मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल कॉलेज के प्रशासनिक भवन का फीता काटकर एवं शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया. इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल कॉलेज के नवनिर्मित प्रशासनिक भवन का निरीक्षण भी किया. कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे, जिनसे मुख्यमंत्री ने मुलाकात की और उनका अभिवादन स्वीकार किया.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: सुशील कुमार मोदी का JDU को लेकर बड़ा दावा, BJP सांसद ने एक साल पहले ही कर दी ये भविष्यवाणी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
Embed widget