एक्सप्लोरर

Bihar Politics: सुशील कुमार मोदी का JDU को लेकर बड़ा दावा, BJP सांसद ने एक साल पहले ही कर दी ये भविष्यवाणी

Sushil Kumar Modi: सुशील मोदी ने कहा कि लालू से हाथ मिलाने और तेजस्वी को अपना सियासी वारिस घोषित करने के बाद जेडीयू के अलग अस्तित्व का कोई औचित्य ही नहीं रहा.

पटना: जेडीयू और आरजेडी के खिलाफ जमकर बयान देने वाले बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने एक बड़ा दावा किया है. बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने मंगलवार (31 अक्टूबर) को बयान जारी करते हुए एक साल पहले ही भविष्यवाणी कर दी है कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की पार्टी जेडीयू अपना अगला स्थापना दिवस नहीं मना पाएगी.

सुशील मोदी बोले- लगातार घट रही जेडीयू की ताकत

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि जेडीयू ने 30 अक्टूबर को अपना 20वां और अंतिम स्थापना दिवस मना लिया है. अगले स्थापना दिवस मनाने से पहले पार्टी समाप्त हो जाएगी. उन्होंने कहा कि पिछले 13 साल में जेडीयू की ताकत लगातार घटी है. 2010 में पार्टी के 115 विधायक थे. 2015 में उनकी सीटें घट कर 75 हुईं और 2020 में 44 पर आ गई.

बीजेपी नेता ने जारी किए गए अपने बयान में यह भी कहा कि यदि प्रधानमंत्री मोदी ने जेडीयू के लिए भी वोट न मांगे होते, तो उन्हें इतनी सीट भी नहीं मिलती. उन्होंने कहा कि जेडीयू ने अपनी स्थापना के समय जिन ताकतों को अपना और बिहार के विकास का शत्रु माना था, उन्हीं ताकतों से दोस्ती कर पार्टी ने खुद अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली.

सुशील मोदी ने आगे कहा कि लालू प्रसाद से हाथ मिलाने और तेजस्वी यादव को अपना सियासी वारिस घोषित करने के बाद जेडीयू के अलग अस्तित्व का कोई औचित्य ही नहीं रहा. पार्टी के सांसदों-विधायकों को अपना भविष्य अंधकारमय दिख रहा है. जेडीयू का आरजेडी में विलय होना एक स्वाभाविक परिणति होगी.

'पीएम तो दूर, मुख्यमंत्री भी नहीं रह पाएंगे'

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा कि सीएम और उनकी पार्टी के पास कोई जनाधार नहीं बचा है. लव-कुश और अतिपिछड़ा वोट बीजेपी की तरफ आ चुका है. विपक्षी गठबंधन नीतीश कुमार को नेता नहीं मान रहा. उनका पीएम बनना तो दूर, वे मुख्यमंत्री भी नहीं रह पाएंगे. भ्रष्टाचार-अपराध-तुष्टिकरण से समझौता और जनादेश से विश्वासघात कर कोई व्यक्ति बड़ी लकीर नहीं खींच सकता.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: 'बीजेपी को हराना है तो 4 मजबूत किले-द्वार में से 3 को तोड़ना होगा', प्रशांत किशोर ने बताया फॉर्मूला!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results LIVE: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन तैयार, कुछ देर में ही आएगा रुझान
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन तैयार, कुछ देर में ही आएगा रुझान
नालंदा: भारत-न्यूजीलैंड रग्बी सीरीज का आज आगाज, CM सम्राट करेंगे उद्घाटन
नालंदा: भारत-न्यूजीलैंड रग्बी सीरीज का आज आगाज, CM सम्राट करेंगे उद्घाटन
गोपालगंज: बिना नियुक्ति टीचर के खाते में पहुंचे 17.49 लाख, शिक्षा विभाग में हड़कंप
गोपालगंज: बिना नियुक्ति टीचर के खाते में पहुंचे 17.49 लाख, शिक्षा विभाग में हड़कंप
नवादा: पति के 6 टुकड़े कर फेंका था शव, अब पत्नी को मिली उम्रकैद की सजा
नवादा: पति के 6 टुकड़े कर फेंका था शव, अब पत्नी को मिली उम्रकैद की सजा

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget