एक्सप्लोरर

Bihar: 'नीतीश कुमार BJP के संपर्क में', 'पीके' के इस बयान पर JDU ने बताया प्रशांत किशोर ने क्यों कही ये बात

Nitish Kumar in touch with BJP: प्रशांत किशोर ने जनसुराज पदयात्रा के दौरान नीतीश कुमार को लेकर बयान दिया है. इसी पर जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष ने जवाब दिया है.

पटना: बिहार की राजनीति (Bihar Politics) में एक नए बयान की चर्चा हो रही है कि "नीतीश कुमार बीजेपी के संपर्क में हैं." चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने यह बयान दिया और सियासी गलियारे से तुरंत उनके खिलाफ जवाब भी आने लगा. बीजेपी, जेडीयू, कांग्रेस और आरजेडी के नेताओं ने हमला बोला. अब नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा (Umesh Kushwaha) ने बयान दिया है कि प्रशांत किशोर क्यों इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं.

उमेश कुशवाहा ने गुरुवार को ट्वीट कर बयान जारी किया. कहा कि हमलोग प्रशांत किशोर की बातों का कोई नोटिस नहीं लेते हैं. वो मात्र एक व्यापारी हैं. राजनीति में उनकी कोई भूमिका नहीं है. उन्हें न जाने कहां से आकाशवाणी होती रहती है. उमेश कुशवाहा ने कहा कि प्रशांत किशोर का माल जब देश में कहीं नहीं बिक रहा, कोई भी राजनीतिक दल उनकी सेवा नहीं ले रहा तो अब बिहार में घूम-घूम कर लोगों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं.

बयान में कोई सच्चाई नहीं

जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बिहार लोकतंत्र की जननी रही है. यहां का बच्चा-बच्चा राजनीति समझता है. वो इस तरह की बात करके भ्रम फैलाने में लगे हैं जिसमें कोई सच्चाई नहीं है. हमारे नेता अब बीजेपी के साथ नहीं जा सकते हैं जिसकी सार्वजनिक रूप से घोषणा स्वयं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कर दी है.

बता दें कि जनसुराज पदयात्रा के दौरान पश्चिम चंपारण की भेड़ीहरवा पंचायत में नीतीश कुमार पर हमला करते हुए पीके ने बुधवार को बयान दिया कि जब आपने (नीतीश कुमार) एनडीए छोड़ दिया है तो उस पद को क्यों नहीं छोड़ रहे हैं? उस पद को छोड़िए या उस सांसद को हटाइए. पीके ने तो यहां तक कह दिया है कि आने वाले समय में नीतीश कुमार फिर पलटी मारेंगे. वो बीजेपी के संपर्क में हैं. 

यह भी पढ़ें- Bihar News: कश्मीर में बंधक बने 11 बच्चे, छुड़ाने के लिए बिहार सरकार भेजेगी टीम, परिजनों से मांगे गए थे रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे
बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget