एक्सप्लोरर

Liquor Ban in Bihar: CM नीतीश ने अपने हाथों में ली कमान, खुद पूरे बिहार में घूमकर महिलाओं को शराबबंदी के प्रति करेंगे जागरूक

मुख्यमंत्री सभी जिलों की यात्रा करेंगे. इस दौरान वे राज्य सरकार की योजनाओं और शराबबंदी कानून की स्थिति की जिलेवार समीक्षा करेंगे. सीएम की यात्रा के बाबत रणनीति बनाई जा रही है.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) एक्शन मोड में आ गए हैं. शराबबंदी कानून को सफल बनाने को लेकर अब उन्होंने खुद के हाथों में कमान ले ली है. प्रशासनिक अधिकारियों की चौकसी और शराब माफियाओं की चालाकी के बीच आने वाले दिनों में अब नीतीश कुमार खुद ही जागरूकता अभियान चलाते दिखेंगे. 15 दिसंबर के बाद मुख्यमंत्री पूरे बिहार की यात्रा करेंगे और महिलाओं को शराबबंदी के प्रति जागरूक करेंगे.

जल्द ही तारीखों की हो सकती है घोषणा 

मिली जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री सभी जिलों की यात्रा करेंगे. इस दौरान वे राज्य सरकार की योजनाओं और शराबबंदी कानून की स्थिति की जिलेवार समीक्षा करेंगे. सीएम की यात्रा के बाबत रणनीति बनाई जा रही है. सूत्रों की मानें तो जल्द ही तारीख के साथ पूरे यात्रा की रूपरेखा तैयार कर ली जाएगी. 

विधानसभा परिसर में मिली शराब की खाली बोतल

बता दें कि बिहार में शराबबंदी कानून को लेकर बवाल मचा हुआ है. विपक्ष के नेता शराबबंदी कानून को विफल बताते हुए नीतीश सरकार पर हमलावर हैं. इसी क्रम में मंगलवार को बिहार विधानसभा परिसर में शराब की खाली बोतल मिली, जिसके बाद बवाल मच गया. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने इस मुद्दे पर नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को जमकर घेरा.  

तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा, “अदभुत! बिहार विधानसभा परिसर के अंदर में शराब की बोतलें बरामद. अभी शीतकालीन सत्र चल रहा है. CM के चेंबर से मात्र चंद कदम की दूरी पर विभिन्न ब्रांड की शराब ही शराब उपलब्ध. कड़ी सुरक्षा के बीच चालू सत्र में ही विधानसभा में शराब मिल रही है, शेष बिहार की आप बस कल्पना कीजिए! शर्मनाक!”

नीतीश कुमार ने जांच का दिया आदेश

इस पर नीतीश कुमार आग बबूला हो गए और पूरे मामले में जांच का आदेश जारी कर दिया. उन्होंने विधानसभा के स्पीकर विजय सिन्हा (Vijay Sinha) से डीजीपी से इस मामले की जांच कराने की अनुमति मांगी. सदन में सीएम नीतीश ने कहा कि यह बर्दाश्त से बाहर है. शराब की बोतल कैंपस में कैसे आई, कौन लाया, कैसे पहुंची, इन सबकी जांच होनी चाहिए.

यह भी पढ़ें -

Gopalganj News: दुल्हन को देखते ही मंडप में सच बोल बैठा दूल्हा, बात शुरू हुई तो भागने लगे बाराती, जानें पूरा मामला

बिहारः भाई वीरेंद्र ने BJP विधायक को बताया ‘मिलावटी पैदाइश’, विधानसभा के बाहर ही भिड़ गए दोनों ‘माननीय’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
Embed widget