एक्सप्लोरर

Bihar Politics: कोई राजनीतिक परिवार से तो कोई रह चुका है इंजीनियर, जानें- नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में शामिल नेताओं के बारे में सबकुछ

Bihar Politics: बिहार में रविवार को नए मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली. कुछ समय के बाद नीतीश कुमार की मंत्रीमंडल का विस्तार किया जाएगा फिलहाल 8 मंत्रियों ने शपथ ली है.

Bihar New Government: राजनीति में कुछ भी निश्चित नहीं होता. जो साथी है वो कब विरोधी हो जाए और जो विरोधी है वो कब साथ आकर सरकार बना ले, इसका ताजा उदाहरण बिहार (Bihar) में देखने को मिला, जहां साल 2020 में सरकार बनने के बाद से नीतीश कुमार (Nitish Kumar) तीन बार बतौर सीएम शपथ ले चुके हैं. कभी महागठबंधन के साथ जाकर तो कभी बीजेपी (BJP) के सहयोग से सत्ता के शीर्ष पर पहुंचे हैं.

बिहार में रविवार को सरकार की तस्वरी बदलते ही मंत्रीमंडल के चेहरे भी बदल गए. हालांकि कुछ नाम ऐसे हैं जो महागठबंधन की सरकार में भी मंत्री थे. बिहार में रविवार को दो डिप्टी सीएम समेत आठ मंत्रियों ने भी शपथ ली है. ये सभी अपनी-अपनी पार्टी के कद्दावर नेताओं में गिने जाते हैं. आइए जानते हैं सीएम नीतीश कुमार और उनके मंत्रीमंडल सहयोगियों का राजनीतिक परिचय जिनके हाथ में राज्य की कमान है. 

नीतीश कुमार : 3 बार रहे केंद्रीय मंत्री
72 साल के नीतीश कुमार 1985 में पहली बार विधायक बने. 2000 में पहली बार वह सीएम बने. वह 3 बार केंद्र में मंत्री रह चुके हैं. 5 बार विधानसभा चुनाव जीत. 8 बार सीएम रह चुके हैं और नौवीं बार रविवार को शपथ ली.

सम्राट चौधरी: राजनीतिक परिवार से रखते हैं ताल्लुक
बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हैं. वह कुशवाहा जाति से आते थे. सम्राट बिहार विधान परिषद में प्रतिपक्ष के नेता हैं. वह दिग्गज नेता शकुनी चौधरी के बेटे हैं, जो समता पार्टी के संस्थापकों में से एक हैं. शकुनी चौधरी का नाम कुशवाहा समाज के बड़े नेताओं में शुमार है और वो खुद भी विधायक और सांसद रहे. सम्राट चौधरी का प्रवेश सक्रिय राजनीति में 1990 में हुआ था. 1999 में राबड़ी देवी सरकार में वो कृषि मंत्री बने. 2000 और 2010 में वो परबत्ता विधानसभा सीट से विधायक चुने गए. साल 2014 में वो नगर विकास विभाग के मंत्री रहे. साल 2018 में वो आरजेडी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए. एनडीए सरकार में पंचायती राज मंत्री थे.

विजय कुमार सिन्हा: राजनीति में आने से पहले थे इंजीनियर
बिहार विधानसभा के स्पीकर रहे थे. नीतीश सरकार में श्रम संसाधन मंत्री रहे थे. लखीसराय सीट से 4 बार के विधायक हैं. फरवरी 2005 में पहली बार विधायक बनें. 2010, 2015 और 2020 में फिर से विधायक बनें. विजय सिन्हा भूमिहार जाति से आते हैं.राजनीति में आने से पहले पेशे से इंजीनियर थे.

बिजेंद्र यादव : 1990 से लगातार विधायक
बिजेंद्र यादव सुपौल विधानसभा सीट से 8वीं बार विधायक हैं. RJD के साथ गठबंधन वाली सरकार में मंत्री रहे. नीतीश कुमार के साथ 3 दशक से राजनीति में हैं. सुपौल विधानसभा सीट से 1990 से लगातार जीत रहे हैं. नीतीश कैबिनेट में वह हर बार मंत्री रहे हैं. यादव समाज से आते हैं.

विजय कुमार चौधरी : भूमिहार समाज से आते हैं 
विजय कुमार चौधरी जदयू के वरिष्ठ नेता हैं. RLD गठबंधन वाली सरकार में मंत्री रहे. बिहार विधानसभा के अध्यक्ष रह चुके हैं. जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं. समस्तीपुर जिले की सरायरंजन सीट से विधायक हैं. 1982 के उपचुनाव में दलसिंहराय से राजनीतिक करियर शुरू किया था. भूमिहार समाज से आते हैं.

श्रवण कुमार : नीतीश कुमार के करीब
RJD के साथ गठबंधन वाली सरकार में मंत्री रहे. नालंदा से विधायक हैं, 1995 से लगातार जीत रहे हैं. कुर्मी जाति से आते हैं. संसदीय कार्य मंत्री रह चुके हैं. नीतीश कुमार के करीबी हैं.

सुमित कुमार सिंह
जेडीयू और RJD के साथ गठबंधन वाली सरकार में मंत्री रहे. निर्दलीय चुनाव जीतकर चकाई से विधायक बने. पहले भी विधायक रह चुके हैं. बिहार के बड़े राजपूत नेता नरेंद्र सिंह के बेटे हैं. इनके पिता भी बिहार सरकार में मंत्री रहे थे.

संतोष सुमन : जीतन राम मांझी के बेटे
बिहार सरकार में एससी-एसटी कल्याण मंत्री रहे. बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी के बेटे हैं. बीजेपी के साथ गठबंधन वाली सरकार में मंत्री रहे. बिहार विधान परिषद के सदस्य हैं. हम पार्टी के नेता है, एससी समाज से हैं.

ये भी पढ़ें-  Nitish Kumar: शपथ लेने के बाद सीएम नीतीश की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'अब हमेशा के लिए...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget