एक्सप्लोरर

Nitish Kumar: शपथ लेने के बाद सीएम नीतीश की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'अब हमेशा के लिए...'

Bihar Politics: नीतीश कुमार ने रविवार को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है. सीएम बनते ही उन्होंने कहा कि अब कहीं जाने का सवाल नहीं है. उन्होंने कहा कि अब एनडीए के साथ रहेंगे.

Bihar News: नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने रविवार (28 जनवरी) को नौवीं बार बिहार के सीएम पद की शपथ ली. शपथ लेने के थोड़ी देर बाद सीएम नीतीश मीडिया से मुखातिब हुए. उन्होंने कहा कि हम पहले भी साथ थे (बीजेपी). बीच में कहीं गए और फिर इधर हमारी पार्टी के लोगों को लग रहा था और ये तय हो गया कि अब हम लोग हमेशा के लिए एक साथ रहेंगे. हमारे अलावे आठ लोगों का शपथ हो गया है. बाकी जो बचे हैं, उनका भी जल्दी शपथ हो जाएगा. सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) और विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) को उपमुख्यमंत्री के रूप में हमने मान्यता दे दी है. हम बिहार के विकास के लिए काम करते हैं और इसी को आगे बढ़ाएंगे और इसी में लगे रहेंगे.

नीतीश कुमार ने पिछले महीने जब पार्टी की कमान ललन सिंह से अपने हाथ में ले ली थी तभी से राज्य में सरकार बदलने की सुगबुगाहट थी. उन्होंने एक कदम आगे बढ़ते हुए इंडिया गठबंधन के संयोजक पद का ऑफर भी ठुकरा दिया था. इसके बाद से सबकी निगाहें उनके अगले कदम पर थी. इस बीच केंद्र सरकार की ओर से कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की घोषणा कर दी गई. नीतीश कुमार ने खुलकर इसके लिए पीएम मोदी का आभार जताया बल्कि परिवारवाद को लेकर जो बयान दिया उससे माना जाने लगा कि जेडीयू और आरजेडी गठबंधन में दरार आ गई है. आखिरकार रविवार सुबह नीतीश कुमार ने महागठबंधन से अलग होने का औपचारिक एलान भी कर दिया. 

पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दी बधाई
उधर, पीएम मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर नीतीश कुमार को बधाई दी और कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार राज्य के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी. प्रधानमंत्री ने राज्य सरकार में मंत्री पद के रूप में शपथ लेने पर भारतीय जनता पार्टी के नेता सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को भी बधाई दी तथा विश्वास जताया कि बिहार सरकार की नई टीम पूरे समर्पण भाव से राज्य के लोगों की सेवा करेगी. उन्होंने  ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘बिहार में बनी एनडीए की सरकार राज्य के विकास और यहां के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी. नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री और सम्राट चौधरी जी एवं विजय सिन्हा जी को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर मेरी बहुत-बहुत बधाई.  मुझे विश्वास है कि यह टीम पूरे समर्पण भाव से राज्य के मेरे परिवारजनों की सेवा करेगी.''

ये भी पढ़ें- Bihar Politics: सरकार तो बन गई, अब नीतीश कुमार के सामने क्या है सबसे बड़ी चुनौती?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget