एक्सप्लोरर

Bihar News: तेजस्वी के इफ्तार में शामिल होने के बाद CM नीतीश कुमार का बड़ा बयान, सुशील मोदी पर क्या बोले?

RJD Dawat-e-Iftar: शुक्रवार को राबड़ी आवास पर इफ्तार पार्टी थी. निमत्रण मिलने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इफ्तार पार्टी में शामिल होने के लिए राबड़ी आवास पहुंचे थे.

पटनाः शुक्रवार को तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) की ओर से इफ्तार पार्टी रखी गई थी. इसमें हर दल के नेताओं को निमंत्रण भेजा गया था. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) को भी निमंत्रण मिला था. ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इफ्तार पार्टी में शामिल होने के लिए राबड़ी आवास पहुंचे थे. कार्यक्रम में शामिल होने के बाद कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे. इस पर आज शनिवार को नीतीश कुमार ने बड़ा बयान दिया है.

ऐसे में नीतीश कुमार ने सारे कयास और अटकलों पर जवाब दिया. वे पटना में वीर कुंवर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे थे. इसके बाद पत्रकारों से बातचीत की. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव की इफ्तार पार्टी में उनके शामिल होने पर कोई राजनीतिक कयास नहीं लगाए जाएं. निमंत्रण मिला था तो वो गए थे.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद तेज प्रताप का बड़ा दावा, बोले- 'सरकार बनाएंगे, हुई सीक्रेट बात'

सुशील मोदी के ट्वीट पर दी प्रतिक्रिया

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि इस तरह के आयोजन तो होते ही हैं. सरकार की ओर से भी हमलोग करवा रहे हैं. सभी पार्टी के लोगों को बुलाते हैं. दूसरी पार्टी के लोग भी करते हैं तो सबको बुलाते हैं. कोई भी बुलाएगा और आमंत्रित करेगा तो जाते ही हैं. उनके द्वारा आमंत्रित किया गया तो गए. सम्मान तो व्यक्त करना ही चाहिए. इस दौरान नीतीश कुमार ने सुशील मोदी के ट्वीट पर भी प्रतिक्रिया दी. ट्वीट को लेकर कहा कि अब वही (सुशील मोदी) न बताएंगे.

नीतीश ने कहा कि वीर कुंवर सिंह के योगदान को भूला नहीं जा सकता. उनके नेतृत्व में ही सबसे पहले आजादी की लड़ाई लड़ी गई थी. छात्रों को भी आजादी की लड़ाई के विषय में जानकारी मिले इसलिए कुंवर सिंह के कार्यों को पाठ्यक्रम में भी शामिल किया गया. वो केवल बिहार में ही नहीं रहे, पूरे देश में घूम-घूमकर आजादी के लिए लड़ाइयां लड़ीं. कुंवर सिंह की भूमिका को देखते हुए ऐसे आयोजन को तो राष्ट्रीय स्तर पर किया जाना चाहिए.

यह भी पढ़ें- OMG! कैदी ने गेंद में छिपाकर रखी थी मोबाइल और केबल, देखकर सुरक्षाकर्मी रह गए हैरान, मचा हड़कंप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के आरोप पर गिरिराज सिंह का बड़ा बयान, 'ये सोनिया जी का…'
राहुल गांधी के आरोप पर गिरिराज सिंह का बड़ा बयान, 'ये सोनिया जी का…'
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
बेगूसराय: भूमि विवाद में कई राउंड फायरिंग, 4 लोगों को गोली लगी
बेगूसराय: भूमि विवाद में कई राउंड फायरिंग, 4 लोगों को गोली लगी
CM सम्राट और नितिन नवीन के खिलाफ पूर्व IPS की विवादित टिप्पणी, 'BJP को…'
CM सम्राट और नितिन नवीन के खिलाफ पूर्व IPS की विवादित टिप्पणी, 'BJP को…'

वीडियोज

Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget