एक्सप्लोरर

Nitish Cabinet Meeting: बिहार कैबिनेट की बैठक में 9 एजेंडों पर लगी मुहर, CM नीतीश ने अल्पसंख्यकों के लिए खोला खजाना

Bihar News: नीतीश कैबिनेट की बैठक में अल्पसंख्यक समुदाय के लिए 100 करोड़ रुपये से अधिक की योजना को मंजूरी दी गई. पटना और बेतिया में अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय का निर्माण कराया जाएगा.

Nitish Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज (19 नवंबर) कैबिनेट की बैठक हुई. इस बैठक में 9 एजेंडों पर मुहर लगी. आज की बैठक में खास बात यह रही कि देश में इन दिनों 'बंटोगे तो कटोगे' की राजनीति चल रही. अल्पसंख्यक समाज को लेकर आए दिन विवादित बयान सामने आ रहे हैं. इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के अल्पसंख्यक समाज के लोगों के लिए 100 करोड़ से ज्यादा की योजना को कैबिनेट में पास किया.

इसके तहत बिहार राज्य अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय योजनान्तर्गत पटना जिला के मसौढ़ी अंचल नूरा में योजना की स्वीकृति मिली. इसके अंतर्गत 560 आवासन क्षमता वाले अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय का निर्माण कराया जाएगा. इसके लिए 56,65,42,000 रुपये की स्वीकृति दी गई. इस आवासीय विद्यालय को भवन निर्माण विभाग बनाएगा. 

बेतिया में अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय की मिली स्वीकृति 

वहीं, बिहार राज्य अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय योजनान्तर्गत पश्चिम चंपारण (बेतिया) के चनपटिया अंचल में 560 आवासन क्षमता वाले अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय के भवन निर्माण के लिए 50,47,74,000 रुपये की स्वीकृति कैबिनेट में मिल गई है. इसके अलावा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से संचालित बिहार राज्य अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों के छात्र/छात्राओं को आवासन की अवधि में भोजन, जलपान की व्यवस्था, पोशाक की आपूर्ति, विद्यालय परिसर की साफ-सफाई तथा वस्त्रों की धुलाई का कार्य निर्धारित दरों में जीविका से सेवा लेने की स्वीकृति मिली है.

सड़कों का बिछेगा जाल

इस बैठक में बिहार की कई जगहों पर सड़क और पुल पुलिया बनाने का भी निर्णय लिया गया है. पटना-गया रेलखंड में डुमरी हॉल्ट पोठही रेलवे स्टेशन के बीच सड़क उपरी पुल (आर०ओ०बी०) के निर्माण के लिए 10921.83 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है. पथ प्रमंडल लखीसराय में 21.85 किमी पथ का मजबूतीकरण कार्य के लिए 4491.36 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है. छपरा बाईपास से छपरा मेडिकल कॉलेज तक (4-लेन) का निर्माण (1.40 किमी) और पूर्वी एवं पश्चिमी पथ (2-लेन 2.00 किमी) निर्माण कार्य के लिए कुल 4340.27 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है.

ये भी पढे़ं: Pashupati Paras News: एनडीए से क्यों खफा है RLJP? बैठक में नेताओं ने पशुपति पारस से रखी अपनी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखीसराय: मंदिर में करंट फैलने की अफवाह से भगदड़, 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत
लखीसराय: मंदिर में करंट फैलने की अफवाह से भगदड़, 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget