एक्सप्लोरर

Pashupati Paras News: एनडीए से क्यों खफा है RLJP? बैठक में नेताओं ने पशुपति पारस से रखी अपनी बात

RLJP Meeting: राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी की राज्य कार्यकारिणी बैठक में नेताओं ने पार्टी के भविष्य और चुनावी रणनीति पर चर्चा की. उन्होंने 2025 के चुनाव में अकेले मैदान में उतरने का सुझाव दिया.

Pashupati Paras News: राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी का दो दिवसीय राज्य कार्यकारिणी की बैठक का आज (19 नवंबर) पहला दिन था. बैठक में प्रदेश स्तर के कई नेताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस के समक्ष पार्टी के एजेंडे, भविष्य में पार्टी का क्या स्वरूप हो, पार्टी की चुनावी रणनीति पर कैसे काम करें, किसके साथ गठबंधन हो, मौजूदा गठबंधन का क्या करें? इन तमाम चीजों को लेकर अपनी बात रखी.

पहले दिन की बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस के समक्ष राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के अधिकतर नेताओं ने बिहार 2025 के चुनाव को लेकर अपनी बात रखी. पूर्व सांसद चंदन सिंह ने एनडीए में उचित सम्मान नहीं मिलने को लेकर भी अपनी राय को रखी. पार्टी के कई पदाधिकारी ने एक स्वर में पशुपति पारस को 2025 के विधानसभा चुनाव में अकेले चुनावी मैदान में उतरने की राय दी.

आरएलजेपी के नेताओं ने क्या कहा?

पार्टी के पदाधिकारी का कहना था कि वक्त आ गया है कि जो कार्यकर्ता हमारे सुस्त हो गए हैं उनमें उर्जा भरी जाए. कार्यकर्ताओं को एक्टिव करने के लिए हमें अपनी मजबूत स्थिति उनके सामने दर्ज करनी होगी. हमें कार्यकर्ताओं को ऊर्जावान रखने के लिए बड़े और निर्णायक कदम उठाने होंगे. पार्टी के पदाधिकारियों ने लोकसभा चुनाव में एनडीए के अंदर हमारी आरएलजेपी की अनदेखी को भी देखा. उपचुनाव में तरारी सीट मांगने के बावजूद नहीं दी गई. इसको लेकर एनडीए के अंदर उपेक्षा की बात आरएलजेपी के नेताओं ने की.

प्रवक्ता मनीष आनंद ने कहा कि ऐसी उपेक्षा अगर सहयोगी घटक दल के साथ एनडीए में हो रही है तो हमें गठबंधन से बाहर निकाल कर पार्टी को नए सिरे से खड़ा करने की जरूरत है. हालांकि पदाधिकारियों ने अपने वक्तव्य के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस के ऊपर भरोसा जताते हुए उन्हें इन तमाम बिंदुओं पर सही और उचित फैसला करने के लिए अधिकृत कर दिया. 

पार्टी के नेता पशुपति पारस के हैं साथ

पार्टी के वक्ता राधाकांत पासवान और राजेन्द्र विश्वकर्मा के साथ-साथ अन्य पदाधिकारियों का कहना है कि हमने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस के सामने अपना विजन और अपनी राय रख दी है. अंतिम निर्णय पशुपति पारस को लेना है और हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जो भी फैसला लेंगे उनके साथ हम मजबूती से खड़े रहेंगे. पार्टी को आगे ले जाने में उनके हाथों को मजबूत करेंगे.

ये भी पढ़ें: Dilip Jaiswal: क्या काल कोठरी बन गया है बिहार राजस्व विभाग? दिलीप जायसवाल इशारों-इशारों में बहुत कुछ कह गए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP से अभिषेक कुमार के प्रत्याशी बनने पर प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'आज से…'
BJP से अभिषेक कुमार के प्रत्याशी बनने पर प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'आज से…'
बांकीपुर से बीजेपी ने घोषित किया उम्मीदवार, नितिन नवीन वाली सीट से लड़ेंगे अभिषेक कुमार
बांकीपुर से बीजेपी ने घोषित किया उम्मीदवार, नितिन नवीन वाली सीट से लड़ेंगे अभिषेक कुमार
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
Bankipur By-Poll: प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU नेता की दो टूक, 'धैर्य रखिए, अभी…'
प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU नेता की दो टूक, 'धैर्य रखिए, अभी…'

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज! सामने आया बड़ा अपडेट
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज!
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget