एक्सप्लोरर

Nitish Kumar: पहले 'सेक्स ज्ञान' और अब खुद ही शर्मिंदा हुए नीतीश कुमार, विधानसभा में मांगी माफी, बोले- वापस लेता हूं बयान

Nitish Kumar Apologises: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने सदन में दिए अपने बयान पर माफी मांगते हुए कहा है कि उनकी पार्टी महिलाओं के उत्थान के लिए काम कर रही है और वो निंदा करने वालों का अभिनंदन करते हैं.

Nitish Kumar Statement on Sex Education: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने सदन में दिए 'सेक्स ज्ञान' के बाद अब सफाई पेश की है. सियासी बवाल मचाने के बाद बुधवार (08 नवंबर) को नीतीश कुमार ने इस पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी. उन्होंने सदन में दिए बयान पर माफी मांगी है. बिहार सीएम ने कहा, "मैंने तो बस महिलाओं की शिक्षा की बात की थी." उन्होंने आगे कहा, "मेरी कोई बात गलत थी तो मैं माफी मांगता हूं. जो लोग मेरी निंदा कर रहे हैं, उनका भी मैं अभिनंदन करता हूं."

सदन में भी नीतीश कुमार ने मांगी माफी

इतना ही नहीं, सीएम नीतीश कुमार ने आगे कहा कि बिहार में हमने बड़े-बड़े काम किए हैं और अब महिलाओं के उत्थान के लिए भी काम कर रहे हैं. वहीं, सदन में भी सीएम नीतीश ने माफी मांगी है और कहा है कि वो अपने बयान पर शर्मिंदा महसूस कर रहे हैं. साथ ही, उन्होंने अपना बयान वापस लेने की बात कही है. 

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही बीजेपी ने किया हंगामा

बुधवार को तीसरे दिन विधानसभा के शीतकालीन सत्र शुरू हुआ तो बीजेपी ने हंगामा करना शुरू कर दिया. सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नेता प्रतिपक्ष ने सीएम नीतीश कुमार के बयान का विरोध जताया. विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि माफी मांगने से काम नहीं चलेगा. मुख्यमंत्री ने जो कहा और उपमुख्यमंत्री जो सेक्स ज्ञान बांट रहे हैं इसने बिहार को शर्मसार किया है. ये व्यक्ति बिहार की सत्ता में बैठने के योग्य नहीं हैं. हम स्वीकार नहीं करेंगे. 

दरअसल मंगलवार (07 नवंबर) को बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान विधान परिषद में सीएम नीतीश कुमार ने जनसंख्या नियंत्रण पर कुछ ऐसा कह दिया जिसे सदन में सुन महिलाएं स्तब्ध रह गईं और पुरुष हंसने लगे. उनके 'सेक्स ज्ञान' वाले बयान ने सियासी पारा चढ़ गया. इसके बाद से विपक्ष नीतीश कुमार को लगातार घेर रहा है. 

बुधवार को सदन में नीतीश कुमार ने सफाई पेश करते हुए कहा, "हमने यहां महिलाओं को पढ़ाने की बात कही है और बार-बार यही कहते हैं कि महिलाएं कम पढ़ पाई हैं. उन्हें और पढ़ना होगा. सीएम ने कहा कि हमने अनुभव किया और महिलाओं को पढ़ाने का सिलसिला शुरू किया. कई जगहों पर शिक्षा नहीं थी, उन जगहों पर महिलाओं को शिक्षित करने के लिए कदम बढ़ाए."

यह भी पढ़ें: Bihar Vidhan Sabha Winter Session Live: नीतीश के बयान पर बवाल जारी, बीजेपी की महिला विधायक ने कहा- लालू से हाथ मिलाने का असर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़ी?
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़?
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
IRGC ने साइप्रस फ्लैग वाले जहाज पर किया अटैक, गुस्से में अमेरिका ने की ईरान पर स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
ईरान ने जहाज पर किया अटैक तो भड़का अमेरिका, शुरू कर दी स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
61 साल की महिला को लगा जिम का नशा, पसीना बहाकर इस खतरनाक बीमारी को दी मात- वीडियो वायरल
61 साल की महिला को लगा जिम का नशा, पसीना बहाकर इस खतरनाक बीमारी को दी मात- वीडियो वायरल
जुलाई में लगाएं यह सब्जी, महज 90 दिनों में किसानों की जेबें कर देगी फुल
जुलाई में लगाएं यह सब्जी, महज 90 दिनों में किसानों की जेबें कर देगी फुल
Embed widget