एक्सप्लोरर

Bihar Cabinet Expansion: 16 जून को नीतीश कैबिनेट का होगा विस्तार, रत्नेश सदा लेंगे मंत्री पद की शपथ

Bihar Nitish Kumar Cabinet Expansion: संतोष मांझी के नीतीश मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने के बाद अब 16 जून को कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा. जेडीयू से रत्नेश सदा मंत्री पद की शपथ लेंगे.

पटना: बिहार के मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के संरक्षक जीतन राम मांझी के बेटे संतोष मांझी के नीतीश कैबिनट से इस्तीफे के बाद सियासी गलियारे में चर्चा तेज हो गई है. इसे लेकर जारी चर्चा के बीच बड़ी खबर ये है कि नीतीश कुमार के कैबिनेट का 16 जून को विस्तार हो रहा है. 16 जून को सुबह 11 बजे जेडीयू से रत्नेश सदा मंत्री पद की शपथ लेंगे.

संतोष मांझी भी जेडीयू कोटे से नीतीश कैबिनेट में मंत्री बनाए गए थे. सीएम नीतीश कुमार ने संतोष मांझी के विकल्प के रूप में मुसहर समाज से आने वाले सोनबरसा विधायक रत्नेश सदा को मंत्री बनाने का निर्णय लिया है.

तीसरी बार जेडीयू से जीतकर विधायक बने 

रत्नेश सदा लगातार तीसरी बार जेडीयू से सोनबरसा विधानसभा से जीतकर विधायक बने हैं. इससे एक दिन पहले मंगलवार को नीतीश कुमार द्वारा उन्हें मंत्री बनाए जाने को लेकर निर्णय लिया गया था. मंत्री बनने की सूचना पर मंगलवार को वो भावविभोर हो गए और उनके आंखों से आंसू निकलने लगे. रत्नेश सदा ने इस खुशी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तुलना कबीर दास से कर दी है.

संतोष मांझी ने बताई थी नीतीश कैबिनेट से इस्तीफे की वजह 

जीतन राम मांझी के बेटे संतोष मांझी ने अपने इस्तीफे के बाद इसकी वजह पर बात करते हुए बताया था कि उन्होंने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भेज दिया. उन्होंने कहा कि उनके इस्तीफा देने की वजह यही है कि उनके पास विलय करने का प्रस्ताव आया था. उन्होंने कहा कि हमने इस बारे में अपने कार्यकर्ताओं, विधायकों से विचार-विमर्श किया तो इस पर किसी की सहमति नहीं मिली.  

संतोष मांझी ने कहा कि विलय का प्रस्ताव जेडीयू की तरफ से आया था. उन्होंने कहा कि जेडीयू की भावनाओं का हम सम्मान करते हैं लेकिन हमारी पार्टी के गठन के पीछे भी कुछ मुद्दे हैं, जिन्हें ध्यान में रखते हुए हमने संघर्ष का रास्ता चुना और विलय के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया. 

इसे भी पढ़ें:

Bihar Top 5 News Headlines: 16 जून को नीतीश कैबिनेट का विस्तार, संतोष मांझी के इस्तीफे पर पप्पू यादव का रिएक्शन | पढ़ें 5 बड़ी खबरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता...', मिडिल ईस्ट तनाव के बीच मनोज तिवारी का ताजा बयान
'भारत के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता...', मिडिल ईस्ट तनाव के बीच मनोज तिवारी का ताजा बयान
Bihar News: हड़ताली कर्मचारियों को मनाने का दौर खत्म, सभी अंचल कार्यालयों में पूरी तरह शुरू होगा काम
बिहार: हड़ताली कर्मचारियों को मनाने का दौर खत्म, सभी अंचल कार्यालयों में पूरी तरह शुरू होगा काम
नीतीश कुमार के बेटे निशांत JDU के लिए बड़ा प्लान बना रहे! कहा- 'किस तरह से अपने…'
नीतीश कुमार के बेटे निशांत JDU के लिए बड़ा प्लान बना रहे! कहा- 'किस तरह से अपने…'
MLC से इस्तीफा देने के बाद भी अगले 6 महीने तक CM रह सकते हैं नीतीश कुमार, आखिर कैसे?
MLC से इस्तीफा देने के बाद भी अगले 6 महीने तक CM रह सकते हैं नीतीश कुमार, आखिर कैसे?

वीडियोज

Khabar Filmy Hain: सारा-ईरान की केमिस्ट्री के पीछे का 'परफेक्ट' सच | Bollywood Masala
Jewar Airport Inauguration: UP में विकास की 'मेगा उड़ान'! जेवर एयरपोर्ट शुरू, PM Modi ने क्या कहा?
Noida International Airport: हाई-टेक कनेक्टिविटी से ट्रैफिक का टेंशन खत्म! | Noida Airport | CM Yogi
Iran Israel America War: दुश्मन के लिए काल! उड़ता हुआ पावर स्टेशन है अमेरिका का KC-46 विमान!
Iran Israel America War: IDF चीफ की चेतावनी, ‘ढह जाएगी सेना!’ 10 बड़े Red Flags! | Donald Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM Modi Inaugurates Airport: 'हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज, सपा ने नोएडा को बनाया लूट का ATM', जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन पर बोले PM मोदी
'हर 2 मिनट में उड़ेगा जहाज', नोएडा एयरपोर्ट के उद्घाटन पर बोले PM मोदी, सपा पर कसा तंज
कश्मीरी अलगाववादी नेता शब्बीर शाह को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राहत, पटियाला हाउस कोर्ट से मिली जमानत
कश्मीरी अलगाववादी नेता शब्बीर शाह को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राहत, पटियाला हाउस कोर्ट से मिली जमानत
बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह का भौकाल, शाहरुख- प्रभास को पछाड़ा! 3000 करोड़ क्लब में हुए शामिल
बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह का भौकाल, शाहरुख- प्रभास को पछाड़ा! 3000 करोड़ क्लब में हुए शामिल
आकिब नबी डार से प्रशांत वीर तक, IPL 2026 में स्टार बन सकते हैं 7 युवा खिलाड़ी; देखें लिस्ट
आकिब नबी डार से प्रशांत वीर तक, IPL 2026 में स्टार बन सकते हैं 7 युवा खिलाड़ी; देखें लिस्ट
'सेना भेजने की नहीं पड़ेगी जरूरत...', अमेरिका-ईरान के बीच कब खत्म होगा युद्ध? ट्रंप ने तय कर दी आखिरी तारीख!
अमेरिका-ईरान के बीच कब खत्म होगा युद्ध? क्या ट्रंप ने तय कर दी आखिरी तारीख, रुबियो ने दिया जवाब
West Bengal Assembly Elections 2026: 'कभी पैर टूट जाता है, कभी पट्टी बांध लेती हैं', बंगाल में अमित शाह ने ममता बनर्जी पर कसा तंज
'कभी पैर टूट जाता है, कभी पट्टी बांध लेती हैं', बंगाल में अमित शाह ने ममता बनर्जी पर कसा तंज
Kitchen Gardening Tips: किचन गार्डन में ऐसे उगाएं ताजे खीरे, घर पर ही मिलेगा फ्रेश सलाद
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं ताजे खीरे, घर पर ही मिलेगा फ्रेश सलाद
ढक्कन चोरों से परेशान पाकिस्तान ला रहा नया कानून, अब गटर का ढक्कन चुराने पर होगी 10 साल की सजा, वीडियो वायरल
ढक्कन चोरों से परेशान पाकिस्तान ला रहा नया कानून, अब गटर का ढक्कन चुराने पर होगी 10 साल की सजा
Embed widget