एक्सप्लोरर

Nitish Cabinet Meeting: नीतीश कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला, बेरोजगारों को दिया जाएगा भत्ता

Bihar News: लोकसभा चुनाव के बाद सीएम नीतीश कुमार ने पहली बार कैबिनेट की बैठक की. इस बैठक में सभी विभागों के मंत्री शामिल हुए. वहीं, इस दौरान कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए.

Nitish Cabinet Meeting: राजधानी पटना में शुक्रवार को आयोजित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कैबिनेट बैठक खत्म हो गई. बैठक में 25 एजेंडा पर मुहर लगी है. वहीं, इस बैठक में नीतीश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. बिहार के बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा. मनरेगा के तहत बिहार बेरोजगारी भत्ता नियमावली 2024 की स्वीकृति दी गई है. बेरोजगारी का आवेदन देने के बाद आवेदक को पंद्रह दिन के भीतर रोजगार नहीं मिलता है तो राज्य सरकार रोजगार मांगने वाले को मांग की तिथि से तय सीमा के भीतर दैनिक बेरोजगारी भत्ता देगी.

एएनएम और जीएनएम के पद की मिली स्वीकृति 

कैबिनेट की बैठक में स्वास्थ्य विभाग के तहत एएनएम और जीएनएम कुल 247 पदों की स्वीकृति दी गई. इसके अलावे श्रम संसाधन विभाग के तहत कारखाना निरीक्षक के चार पद एवं उप कारखाना निरक्षक के 4 पद मिलाकर कुल 8 पदों की स्वीकृति दी गई. वहीं, राज्य कर्मियों के वर्तमान किराया दर के मकान किराया भत्ता में संसोधन किया गया. बिहार सरकार के राज वित्त आयोग की अनुशंसा के आलोक में राज कर्मियों के मकान किराया भत्ता के वर्तमान दर में संशोधन किया जाएगा.

शिक्षा विभाग में लिए गए कई बड़े फैसले

कैबिनेट में ग्रामीण विकास विभाग के तहत अहम निर्णय लिए गए. जिसमें महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत बिहार बेरोजगारी भत्ता नियमावली 2024 की स्वीकृति प्रदान की गई है. शिक्षा विभाग के तहत दलित महादलित एवं अल्पसंख्यक अति पिछड़ा वर्ग अक्षर आंचल योजना के तहत चलने वाले तालीम मरकज, टोला सेवक के करीब 10 हजार लाभुकों के लिए 7 अरब 74 करोड़ 24 लाख 89 हजार 895 रुपये सहायक अनुदान की राशि की निकासी एवं व्यय के लिए आज कैबिनेट में मंजूरी मिली है. वहीं, बिहार आकस्मिकता निधि को वित्तीय वर्ष 2024-25 में अस्थाई रूप से बढ़कर 10000 करोड़ रुपये करने का निर्णय लिया गया है. 

ये भी पढे़ं: Lallan Singh: 'बिल्ली के...', केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पटना पहुंचे ललन सिह तेजस्वी यादव को लेकर क्या बोल गए?

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में प्रशासनिक फेरबदल, IAS नवल किशोर चौधरी और अमित पांडेय को बड़ी जिम्मेदारी
बिहार में प्रशासनिक फेरबदल, IAS नवल किशोर चौधरी और अमित पांडेय को बड़ी जिम्मेदारी
यूपी चुनाव पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, '...तो हमारी पार्टी तैयार है'
यूपी चुनाव पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, '...तो हमारी पार्टी तैयार है'
नीतीश कुमार की पार्टी का BJP में होगा विलय? बिहार में सियासी भविष्यवाणी
नीतीश कुमार की पार्टी का BJP में होगा विलय? बिहार में सियासी भविष्यवाणी
बिहार कांग्रेस में बड़ा बदलाव, राजेश राठौड़ साइड, अजय पासवान को बड़ी जिम्मेदारी
बिहार कांग्रेस में बड़ा बदलाव, राजेश राठौड़ साइड, अजय पासवान को बड़ी जिम्मेदारी

वीडियोज

Sansani | UP News: दगाबाज सनम...बेवफा बवाल ! | Meerut
Protest Against CEC | SIR Controversy: Gyanesh Kumar के खिलाफ ठाकरे बंधुओं का मोर्चा | Congress
Premanand Maharaj: संतों का डेरा या 'धन साधकों' का बसेरा?
Mad Sandhu Murder Case: इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या | ABP News
UP Politics | UP Chunaav 2027: गठबंधन में 'दरार'...27 में कैसे बेड़ापार?। Akhilesh Yadav | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं खरगे के बयान से सहमत नहीं, चुनाव आयोग...', मणिशंकर अय्यर का बड़ा बयान
'मैं खरगे के बयान से सहमत नहीं, चुनाव आयोग...', मणिशंकर अय्यर का बड़ा बयान
'हार के बाद EVM और EC पर...', राहुल गांधी के आरोपों पर बोले बृजभूषण शरण सिंह
'हार के बाद EVM और EC पर...', राहुल गांधी के आरोपों पर बोले बृजभूषण शरण सिंह
संजय दत्त ने 'भारत में शांति नहीं' बयान पर दी सफाई, कहा- 'गांधीगिरी का कॉन्सेप्ट था'
संजय दत्त ने 'भारत में शांति नहीं' बयान पर दी सफाई, कहा- 'गांधीगिरी का कॉन्सेप्ट था'
6,6,6,6,6... WCL में एबी डिविलियर्स ने की छक्के-चौकों की बरसात, 39 गेंदों में बनाए 70 रन
6,6,6,6,6... WCL में एबी डिविलियर्स ने की छक्के-चौकों की बरसात, 39 गेंदों में बनाए 70 रन
निगम पार्षद ने व्हाट्सअप ग्रुप में भेजा इस्तीफा, मेयर ने किया डिलीट, क्या कहा?
BJP की महिला नेता ने व्हाट्सएप पर भेजा इस्तीफा, मचा बवाल
इस साल देश में ये Phone सबसे ज्यादा बिका, जानें लोग क्यों हुए इसके दीवाने?
इस साल देश में ये Phone सबसे ज्यादा बिका, जानें लोग क्यों हुए इसके दीवाने?
हेयर ट्रांसप्लांट का कर रहे हैं विचार? जानिए क्या हैं इसके साइड इफेक्ट्स
हेयर ट्रांसप्लांट का कर रहे हैं विचार? जानिए क्या हैं इसके साइड इफेक्ट्स
MSP पर फसल बेचने की तारीख बढ़ी, किसानों को मिली बड़ी राहत
MSP पर फसल बेचने की तारीख बढ़ी, किसानों को मिली बड़ी राहत
Embed widget