एक्सप्लोरर

Nitish Kumar Cabinet: पटना जू में चलेगी टॉय ट्रेन, PMCH में 4315 नए पदों का सृजन, कैबिनेट में 36 एजेंडों पर लगी मुहर

Nitish Kumar Cabinet Decision: अवैध तरीके से बालू खनन करने वाले के बारे में सूचना देने वालों को नकद पुरस्कार दिया जाएगा. पीएमसीएच समेत कई विभाग में नए पदों का सृजन हुआ है.

Nitish Kumar Cabinet Decision News: पटना के संजय गांधी जैविक उद्यान (पटना जू) में पहले की तरह टॉय ट्रेन चलेगी. इसके लिए 988.60 लाख रुपये की कैबिनेट से मंजूरी मिली है. मंगलवार (06 अगस्त) को हुई कैबिनेट की बैठक में 36 एजेंडों पर मुहर लगी है. इसके साथ पीएमसीएच के लिए 4315 नए पदों के सृजन की स्वीकृति मिली है. संस्थान के कुल 29 अनुपयोगी पदों को खत्म करने की भी कैबिनेट में मंजूरी मिली है. 

वहीं अवैध तरीके से बालू खनन पर सरकार ने इसे रोकने के लिए पहल की है. अवैध तरीके से बालू खनन करने वाले के बारे में सूचना देने वालों को नकद पुरस्कार दिया जाएगा. कैबिनेट में इसकी मंजूरी मिली है. सूचना देने वाले का नाम और पता गुप्त रखा जाएगा. ट्रक से अवैध खनन होने की सूचना पर दस हजार और ट्रैक्टर से अवैध खनन कर बालू ले जाने वाले की सूचना देने वाले को पांच हजार नकद पुरस्कार दिया जाएगा.

खान एवं भूतत्व विभाग में कई पदों का सृजन

कैबिनेट के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने बताया कि खान एवं भूतत्व विभाग में चार पदों का सृजन किया गया है. दो पद अपर निदेशक और दो पद उपनिदेशक खनिज के लिए सृजन करने की मंजूरी मिली है. अपर निदेशक खनिज विकास के लिए एक पद एवं उपनिदेशक खनिज विभाग के लिए एक पद की प्रतिनियुक्ति के आधार पर नियुक्त किए जाने का प्रस्ताव भी कैबिनेट में पास किया गया है.

इसके साथ ही उद्योग विभाग की ओर से हस्तकरघा एवं रेशम निदेशालय के अंतर्गत आने वाले 610 पदों को समाप्त कर दिया गया है. इसके अलावा राजपत्रित 20 नए पद एवं अराजपत्रित 116 नए पद यानी कुल 136 नए पदों के सृजन की स्वीकृति आज कैबिनेट में मिली है. 

वहीं दूसरी ओर बिहार सरकार ने उद्योग नीति में बदलाव किया है. बिहार की कंपनी को अब टेंडर मिलेगा. कंपनी को बिहार में जीएसटी रजिस्टर्ड होना चाहिए. एल वन अधिक दर रहने वाली कंपनी को टेंडर दिया जाएगा. एक साल पुरानी जो कंपनी होगी उसको भी लाभ मिलेगा. अभी बिहार के बाहर की जो कंपनियां उन्हें ज्यादा टेंडर मिल रहा है.

यह भी पढ़ें- बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों में अलर्ट जारी, बांग्लादेश की स्थिति को देखते हुए निकला आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
RJD नेता मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर जीतन राम मांझी ने क्या कह दिया? 'वहां जाति की…'
RJD नेता मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर जीतन राम मांझी ने क्या कह दिया? 'वहां जाति की…'
पंचायत चुनाव से पहले सम्राट सरकार का आदेश, एक परसेंट से कम खर्च हुआ तो मुखिया-सचिव होंगे जिम्मेदार
पंचायत चुनाव से पहले सम्राट सरकार का आदेश, एक परसेंट से कम खर्च हुआ तो मुखिया-सचिव होंगे जिम्मेदार

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget